सेल्फ इमेज सुधारने के तरीके | Ways to Improve Self Image Meaning of Self Image

आत्म छवि का अर्थ- (Meaning of Self Image)- 

Self image का हिन्दी अर्थ ही आत्म छवि है । self image एक प्रकार की मानसिक तस्वीर है जो की स्वयं के व्यक्तिगत अनुभवो से या दूसरों के निर्णय द्वारा बना ली जाती है।
आत्म विश्वास के लिए व्यक्ति को अपनी छवि को अपने स्वयं के परिवार,समाज,देश के प्रति अनुकूल बनाये जाने की जरुरत होती है।वह खुद की जैसी self image बना लेता है,परिवार और समाज में उसे वैसा ही समझा जाने लगता है।
यदि कोई एक बार अपने दोस्तों या नागरिको का विश्वास तोड़ देता है तो फिर वह कभी भी उनका सम्मान और सत्कार नही पा सकता है।
एक व्यक्ति की इमेज की परिभाषा को इस प्रश्न के उत्तर  के रूप में समझा जा सकता है–क्या आप मानते है कि लोग आपके बारे में क्या सोचते है।
इस प्रश्न का उत्तर पाने के लिए व्यक्ति अपनी छवि को बनाने की कोशिश करता है।और जानने की कोशिश करता है।कि लोग उसके बारे में क्या सोचते है।जैसे उसके वजन,बालो,कानों, नाक,लिंग,बुद्धि, ऊँचाई, सोच,कौशल आदि।

सेल्फ इमेज सुधारने के तरीके | Ways to Improve Self Image Meaning of Self Image

Self image का निर्माण कैसे करे-
सेल्फ इमेज तीन प्रकार से बनती है-
1.व्यक्तिगत रूप से अपने आप को देखने के परिणामस्वरूप
2.दूसरों के द्वारा अलग-अलग देखने के परिणामस्वरूप
3.अलग-अलग मानते हुए दूसरों को देखने से उतपन्न।
किसी भी सेल्फ इमेज निर्माण में ये तीनो प्रकार हो भी सकते है और नही भी तथा कोई एक प्रकार प्रभावी हो सकता है।खुद की इमेज के लिए एक और अधिक तकनीकी शब्द आत्म स्कीमा है जो की सामाजिक और संज्ञानात्मक मनोवैज्ञानिकों द्वारा प्रयोग किया जाता है।व्यक्ति की self image सकारात्मक भी हो सकती है और नकारात्मक भी हो सकती है।यह व्यक्ति की खुद की इच्छा शक्ति,आवश्यकता,परिस्थिति,संस्कार पर निर्भर करता है कि वह अपनी इमेज को किस तरह बना रहा है।
एक व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह स्वयं की self image या पहचान को तो आदर्श एवं सकारात्मक रूप में बनाये रखें तथा साथ ही अन्य व्यक्तियों को भी सकारात्मक  एवं आदर्श छवि बनाने के लिए प्रेरित व शिक्षित करें।नकारात्मक विचारों वाले छात्रों को सही एवं उपयुक्त मार्गदर्शन कर उनकी सकारात्मक छवि का निर्माण करने में उनकी सहायता करे।

Self Image को सुधारने के तरीके (Ways to Improve Self Image)-


खुद की सेल्फ इमेज को सुधारने के लिए नीचे बहुत से तरीके बताए जा रहे है –
1.रोजाना अपने आप से पॉज़िटिव बाते करे।जैसे-आज में यह काम समाप्त कर दूँगा/दूंगी।और अगली बार  अधिक बहतर कार्य करूँगा/करुँगी।ऐसा करने से आप में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।और अपने कार्य को और अच्छे तरीके से करने की कोशिश करता है।

2.जब भी हम खुद या दूसरों के सम्बन्ध में बात करें तो हमेशा सकारात्मक बात ही करनी चाहिए।उत्साहवर्धक और रचनात्मक तथ्यों को बात-चीत में शामिल करना चाहिए।

3.self image को सुधारने व उसका विकास करने के लिए हमे अपने आस-पास के वातावरण एवं स्वयं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।

4.समस्याओ को एक अवसर के रूप में देखना चाहिए।

5.आप अपने जीवन में जो बनना चाहते है हमेशा अपने आप को उसी रूप में देखें।ऐसा करने से व्यक्ति अपने अंदर उन्ही गुणों को विकसित करने का प्रयत्न करने लगता है और जिससे उसकी इमेज में सुधार( improving self image)आता है।

6.Self image सुधारने का सबसे अच्छा तरीका है,मुस्कराओ क्योकि आपकी बाह्य अभिव्यक्ति ही आपकी आंतरिक भावनाओं को व्यक्त करती है।

7.अपनी गलती और अच्छे कार्यो को स्प्ष्ट रूप से स्वीकार करें।ऐसा करने से स्वयं की गलतियॉ एवं अच्छाइयॉ पता चलती है और इनमें सुधार करके अपनी सेल्फ इमेज में सुधार किया जा सकता है।

8.अपनी दैनिक बातचीत में ‘ नही कर सकते’ की जगह ‘कर सकते है ‘को शामिल करें।ऐसा करने से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है।

9.लोगो से मित्रवत,सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें।

10.अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे क्योंकि यदि मनुष्य स्वस्थ नही है तो उसका स्वभाव भी चिड़चिड़ा हो जाता है।अरस्तु ने कहा है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है।

11.हर महीने महान व्यक्ति की जीवनी पढ़े।उसकी जीवनी से प्राप्त अच्छे गुणों को अपने जीवन में अपनाये।

12.अपने रोजाना के वार्तालाप में ‘में कोशिश करूंगा’ के स्थान पर ‘में करूँगा’ शब्द का प्रयोग करें।

13.किसी भी वस्तु,व्यक्ति,स्थान,समस्या का सकारात्मक पक्ष देखें।

14.अपनी बॉडी लैंग्वेज को नियंत्रित करें क्योंकि इससे आपकी self image पर काफी प्रभाव पड़ता है।

15.अपने स्वयं के ज्ञान और कौशल को विकसित करें।

16.अपने वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सहकर्मियों के साथ अच्छे सम्बन्ध बनाये।उनके साथ मिलजुल के काम करें।

उपर्युक्त सभी बिन्दुओं को अपनाकर आप अपनी self image में Improve कर सकते है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!