लू क्या है, लू के लक्षण और लू से बचने के घरेलू उपाय how to reduce body heat

How to Reduce body heat

दोस्तों आज हम बात करेंगे कि इस तेज गर्मी और लू से बच के लिए क्या करें। सबसे पहले जानते हैं कि लू (heat stroke) क्या है। गर्मियों में चलने वाली गर्म हवा को लू (heat stroke) कहा जाता है। लू को तापाघात भी कहते है। गर्मियों में दिन प्रतिदिन पारा बढ़ता ही जा रहा है।

लू के लक्षण लो के घरेलू उपचार, how to reduce body heat


गर्मियों में शरीर को ठंडा रखना स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक है। अधिकतर लोगों को लू की चपेट में आने से तेज़ बुखार, हैजा आदि हो जाते हैं। गर्मी में शरीर का तापमान (increase body heat) बढ़ने से मृत्यु भी हो सकती है। इसलिए यहां इससे बचने के कुछ घरेलू उपाय बताए जा रहे हैं जिनको आजमाकर आप आसानी से गर्मी से राहत पा सकते हैं।

लू के लक्षण symptoms of heat stroke

1. तेज बुखार (105 से 109 डिग्री फारेनहाइट तक)
2. चक्कर आना
3. त्वचा में खुश्की एवं श्वास लेने में कठिनाई
4. पसीना नहीं आना
5.बार बार प्यास लगना
6. नाड़ी का तेज चलना
7. चेहरा लाल हो जाना
8. हाथ और पैरों का बहुत ज्यादा गर्म (body heat) महसूस होना।

लू लगने पर क्या करें What to do when Heat stroke-

  • व्यक्ति को लू लगने के लक्षण नजर आते ही उसे छायादार, ठंडे, हवादार स्थान पर लेटा देना चाहिए।
  • रोगी व्यक्ति के कपड़े ढीले कर देवें।
  • रोगी व्यक्ति के सिर और शरीर पर ठंडे पानी की पट्टियां लगाएं।
  • रोगी का रक्त प्रवाह ठीक करने के लिए उसकी अंगों को अच्छे से मसले।
  • अगर तेज बुखार (body heat) फिर भी ना उतरे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

लू के बचाव production of heat stroke

  • गर्मी के दिनों में फुल बाजू के हल्के सूती वस्त्र पहनने चाहिए जो पूरी बॉडी को अच्छे से कवर कर सके।
  • दिन के समय बाहर ना निकले अगर निकलना ही हो तो सिर, गर्दन और कानों को तोलिए से ढककर निकलना चाहिए या छाते का प्रयोग करना चाहिए।
  • घर से बाहर जाते समय खाली पेट ना जाए, भोजन करके पर्याप्त मात्रा में ठंडा पानी पी कर ही घर से निकलना चाहिए।
  • गर्मी में नियमित रूप से स्नान करना चाहिए।
  • अधिक भीड़ भाड़, गर्मी,उमस, तपस और घुटन भरे वातावरण व दिन में रेल या बस आदि की यात्रा से बचें।
  • गर्मियों में ज्यादा शारीरिक परिश्रम नहीं करना चाहिए धूप में अधिक व्यायाम करना भी हितकर नहीं होता है।
  • वृद्ध, बच्चे और ह्रदय रोग से पीड़ित व्यक्तियों को इन दिनों विशेष सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि वह लोग लू की चपेट में आसानी से आ जाते हैं।
  • गर्मियों के दिनों में काफी मात्रा में हमारे पास परंपरागत ठंडे पेय जैसे विभिन्न प्रकार के सरबत, ठंडाई, दही, लस्सी, जलजीरा आदि पीना लाभदायक रहता है।
  • नींबू और प्याज का सेवन भी गर्मी से रक्षा करने में सहायक है।
  • शरीर में पानी की कमी होने पर जल मैं नमक और चीनी मिलाकर पीना चाहिए।

लू से बचने के घरेलू उपचार Lu Se bachne Ke gharelu upchar-

1. जलजीरा Jalajira
   जल जीरे का पानी आप सभी को बहुत पसंद होगा। इसीलिए जल जीरे का पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है खासतौर पर गर्मियों में। गर्मियों में रोज एक गिलास जल जीरे का पानी पीने से आप तेज लू से बच सकते हैं।
2.पानी Water
   पानी हमारे शरीर के लिए एक आवश्यक तत्व है। ज्यादा गर्मी होने पर हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है और शरीर में सूखेपन का एहसास होता है इसलिए गर्मियों में थोड़े थोड़े समय बाद पानी का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने पर आपकी बॉडी को पानी मिलता रहता है और डिहाइड्रेशन भी नहीं होती है।


3. धनियां Coriander
   धनिया का पाउडर या फिर ठंडे धनिया को पीसकर उसकी चटनी बनाकर सेवन करने से भी लू से बचा जा सकता है। दुनिया बहुत ही ठंडा पदार्थ होता है।
4. प्याज onion
   प्याज का सेवन करके लू से बचने का पारंपरिक तरीका है। पुराने समय मैं लोग लू से बचने के लिए एकमात्र प्याज को उपयोग में लेते थे। प्याज को आप कच्चा खा कर या हल्का भूनकर जीरा पाउडर मिलाकर सेवन कर सकते हैं। गर्मियों में रोज एक प्याज का सेवन करना चाहिए। लू से बचने के लिए प्याज का रस बहुत असरदार होता है।
5.खीरा Cucumber
   खीरा शरीर में natural moisturizer का काम भी करता है। खीरे को त्वचा पर लगाने पर गर्मियों में त्वचा स्वस्थ रहती है खीरे में एंटीआक्सीडेंट पाए जाते हैं। खीरे को सलाद के रूप में या कच्चा भी खाया जा सकता है। खीरा बॉडी को ठंडक प्रदान करता है।
6. गन्ना व पुदीना Sugarcane and Mint-
    पुदीना बहुत ठंडा होता है गर्मियों में गन्ने के जूस में पुदीना मिलाकर पीना शरीर को बहुत ठंडा रखता है और साथ ही शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करते है।

Read also-
गर्मियों में सलाद खाने के फायदे
Dark circle हटाने के घरेलू उपचार
फैट कम करने के उपाय
हल्के व्यायाम से कैसे बने फूली फिट

Leave a Comment

error: Content is protected !!