राष्ट्रपति पर लेसन प्लान | नागरिक शास्त्र पाठ योजना | class-8 b.ed lesson plan for civics pdf in hindi

 b ed lesson plan for civics in hindi pdf download

राष्ट्रपति पर लेसन प्लान- नागरिक शास्त्र पाठ योजना

सामाजिक विज्ञान की पाठ योजना 

 नागरिक शास्त्र पाठ योजना

civics lesson plans for teachers pdf

b ed lesson plan for civics in hindi pdf download राष्ट्रपति पर लेसन प्लान सामाजिक विज्ञान की पाठ योजना नागरिकशास्त्र का लेसन प्लान b.ed lesson plan in hindi pdf download

 

विद्यालय का नाम- अपनी स्कूल का नाम व स्थान लिखें 
कक्षा-8
कालांश- 4
विषय- सामाजिक अध्ययन
वर्ग- A
दिनांक-
अवधि- 30 मिनट
प्रकरण- राष्ट्रपति


➤शिक्षण के उद्देश्य :- 

क्र.स. 
 शिक्षण उद्देश्य 
अपेक्षित व्यवहारगत परिवर्तन 
1.
ज्ञानात्मक
1.विद्यार्थी राष्ट्रपति का प्रत्याभिज्ञान कर सकेंगे।
2.विद्यार्थी राष्ट्रपति का प्रत्यास्मरण कर सकेंगे।
2.
अवबोध
1.विद्यार्थी राष्ट्रपति की शक्तियां के बारे में व्याख्या कर सकेंगे।
2 गुजराती राष्ट्रपति की योग्यताओं का वर्गीकरण कर सकेंगे।
3.
अनुप्रयोग
1.विद्यार्थी राष्ट्रपति की योग्यता एवं कार्यप्रणाली की जानकारी का नवीन परिस्थितियों में प्रयोग कर सकेंगे।
4.
कोशल
1.विद्यार्थी अभिनय के माध्यम से राष्ट्रपति की निर्वाचन की प्रक्रिया समझ सकेंगे।
2.विद्यार्थी भारत के राष्ट्रपतियों की सूची तैयार कर सकेंगे।
5.
6.
अभिवर्ती
 
अभिरुचि
1. छात्र राष्ट्रपति के कार्य एवं शक्तियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित कर सके।
1.छात्रों में राष्ट्रपति की निर्वाचन योग्यता एवं शक्तियों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने की रुचि विकसित हो सकेगी।

 

➤शिक्षण विधियाँ- 

         व्याख्यान विधि नागरिक शास्त्र पाठ योजना

➤सहायक सामग्री-  लपेट फलक संकेतक, चॉक, श्यामप्ट्ट एवं वर्तमान राष्ट्रपति योग्यता और शक्तियों को दर्शाता हुआ चार्ट आदि।

➤पूर्वज्ञान- 

विद्यार्थी राष्ट्रपति के बारे में सामान्य जानकारी रखते हैं।

   ➤प्रस्तावना :-
क्र. स.
छात्र अध्यापक क्रियाएं
छात्र क्रियाए
1.
लोकतंत्र में किस की भागीदारी होती है?
जनता की
2.
जनता की भागीदारी शासन में कौन सुनिश्चित करता है?
जनता द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधि
3.
चुने हुए प्रतिनिधि कहां से शासन चलाते हैं?
लोकसभा या संसद
4.
संसद के 3 मुख्य भाग जिनसे संसद बनती है
लोकसभा राज्यसभा और राष्ट्रपति
5.
राष्ट्रपति के बारे में आप क्या जानते हैं?
समस्यात्मक

➤उद्देश्य कथन :-

विद्यार्थियों आज हम राष्ट्रपति के निर्वाचन की योग्यता एवं शक्तियों के बारे में विस्तार पूर्वक अध्ययन करेंगे।


➤प्रस्तुतीकरण :-

शिक्षण बिन्दु
छात्राध्यापक क्रियाएं
छात्र क्रियाएं
श्यामपट्ट कार्य
राष्ट्रपति का निर्वाचन
विकासात्मक प्रश्न-
1 देश का सर्वोच्च पदाधिकारी कौन है?
2 राष्ट्रपति का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?
3. 5 वर्ष बाद दूसरा राष्ट्रपति कैसे निर्वाचित होता है?
छात्र अध्यापक कथन-
राष्ट्रपति देश का सर्वोच्च पदाधिकारी होता है राष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है इस निर्वाचक मंडल में संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य व संघ शासित प्रदेशों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं राष्ट्रपति का निर्वाचन आनुपातिक प्रतिनिधित्व के अनुसार एकल संक्रमणीय प्रणाली द्वारा होता है।
इस निर्वाचन की प्रक्रिया चुनाव आयोग द्वारा संपन्न की जाती है।
राष्ट्रपति
5 वर्ष
निरूतर
विद्यार्थी ध्यान पूर्वक सुनेंगे और समझेंगे।
निर्वाचन की प्रक्रिया चुनाव आयोग द्वारा संपन्न होती है।
बोध प्रश्न –
1. राष्ट्रपति का चुनाव कौन करता है?
2. राष्ट्रपति का निर्वाचन किस प्रणाली द्वारा होता है?
एक निर्वाचक मंडल
एकल संक्रमणीय प्रणाली द्वारा
2. राष्ट्रपति की योग्यताएं
विकासात्मक प्रश्न-
1 भारत में सरकार का गठन कैसे होता है?
2. निर्वाचन में कौन भाग लेता है?
3. राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने के लिए क्या-क्या योग्यताएं होनी चाहिए?
छात्र अध्यापक कथन-
भारत का प्रथम नागरिक राष्ट्रपति होता है संविधान के अनुसार भारत के राष्ट्रपति के लिए कुछ योग्यताएं निर्धारित की गई है जो निम्न प्रकार है-
वह भारत का नागरिक होना चाहिए।
उम्र 35 वर्ष की होनी चाहिए।
लोकसभा का सदस्य बनने की योग्यता रखता हो।
किसी लाभ के पद पर आसीन नहीं होना चाहिए।
राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है।
निर्वाचन द्वारा
भारत की जनता
निरुत्तर
कुल सदस्य 250 निर्वाचित 238 मनोनीत 12
बोध प्रश्न –
1. राष्ट्रपति के पद हेतु न्यूनतम आयु कितनी है।
2. राष्ट्रपति का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?
35 वर्ष
5 वर्ष
3. राष्ट्रपति की शक्तियां-
विकासात्मक प्रश्न-
1. देश का सर्वोच्च पद कौन सा होता है?
2. राष्ट्रपति कहां रहता है?
3. राष्ट्रपति के पास कौन-कौन सी शक्तियां होती है?
छात्र अध्यापक कथन-
राष्ट्रपति के पास दो प्रकार की शक्तियां होती है सामान्य शक्तियां वह आपातकालीन शक्तियां।
1. सामान्य शक्तियां-
संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित विधेयक पर हस्ताक्षर करना।
अध्यादेश जारी करना।
संसद का सत्र बुलाना व उसके प्रथम अधिवेशन को संबोधित करना।
प्रधानमंत्री मंत्री परिषद राज्यपाल आदि की नियुक्ति करना।
विभिन्न देशों के साथ संधि या समझौता करना।
बजट को मंजूरी देकर संसद में प्रस्तुत करना।
अपराधियों की सजा माफ या कम करना।
तीनों सेनाओं की अध्यक्षता करना।
2. आपातकालीन शक्तियां-
अनुच्छेद 352 के अंतर्गत युद्ध बाहरी आक्रमण व सशक्त विद्रोह के समय आपातकाल लगाना।
अनुच्छेद 356 के अनुसार राज्यों में आपातकाल लगाना।
अनुच्छेद 307 के तहत वित्तीय आपातकाल घोषित करना।
राष्ट्रपति का।
राष्ट्रपति भवन में।
निरुत्तर
विद्यार्थी तथ्य को ध्यान पूर्वक सुनकर अपनी उत्तर पुस्तिका में नोट करेंगे।
राष्ट्रपति तीनों सेना का अध्यक्ष होता है।
बोध प्रश्न-
1. राष्ट्रपति के पास कितनी प्रकार की शक्तियां हैं?
2. राष्ट्रपति किसकी अध्यक्षता करता है?
दो प्रकार
तीनों सेनाओं की।


➤ मूल्यांकन प्रश्न :-

 1. राष्ट्रपति का चुनाव…….. प्रणाली द्वारा होता है
2. राष्ट्रपति को शपथ……….दिलाता है
3. राष्ट्रपति का कार्यकाल ……….होता है
4.अनुच्छेद………… के माध्यम से राज्य में आपातकाल लागू हो सकता है

5. राष्ट्रपति की योग्यताएं बताइए?


➤ गृहकार्य :-

राष्ट्रपति की शक्तियों का संक्षेप में वर्णन कीजिए।

30 नागरिक शास्त्र पाठ योजना   30 civics lesson plans for teachers pdf

डाउनलोड करें 

20 केमिस्ट्री लेसन प्लान बुक देखें

20 बायोलॉजी लेसन प्लान बुक देखें

20 साइंस लेसन प्लान बुक देखें

Leave a Comment

error: Content is protected !!