आज हम ncert class 6 science Solutions / एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 विज्ञान Chapter 7 पौधो को जानिए (Hindi Medium) के बारें में बताने वाले है जो स्टूडेंट्स के लिए काफ़ी ज्यादा उपयोगी होगा …
ncert class 6 science Solutions Chapter 7 पौधो को जानिए (Hindi Medium)
ncert class 6 science Solutions Chapter 7 पौधो को जानिए (Hindi Medium) का पूरा समाधान निचे दिया जा रहा है।
Class: 6th
Language : Hindi
Subject : Science
Chapter :7
Chapter 7 पौधो को जानिए
Book : विज्ञान
ncert class 6 science Solutions pdf dpwnload (Hindi Medium)
Q.1 निम्न कथनों को ठीक करके लिखिए:
(क) तना मिट्टी से जल एवं खनिज अवशोषित करता है।
(ख) पत्तियाँ पौधे को सीधा खड़ा रखती हैं।
(ग) जड़ें जल को पत्तियों तक पहुँचाती हैं।
(घ) पुष्य में बाह्यदल एवं पंखुड़ियों की संख्या सदा समान होती है।
(ङ) यदि किसी पुष्प के बाह्यदल परस्पर जुड़े हों तो उसकी पंखुड़ियाँ भी आपस में जुड़ी होंगी।
(च) यदि किसी पुष्प की पंखुड़ियाँ परस्पर जुड़ी हों तो स्त्रीकेसर पंखुड़ियों से जुड़ा होगा।
Answer. (क) जड़ें मिट्टी से जल एवं खनिज अवशोषित करती है।
(ख) तना पौधे को सीधा खड़ा रखता हैं।
(ग) तना जल को पत्तियों तक पहुँचाता हैं।
(घ) पुष्प में बाह्यदल एवं पंखुड़ियों की संख्या सदा समान नहीं होती है।
(ड) यदि किसी पुष्प के बाह्यदल परस्पर जुड़े हों तो ऐसा ज़रूरी नहीं कि उसकी पंखुड़ियाँ भी आपस में जुड़ी हों।
(च) यदि किसी पुष्प की पंखुड़ियाँ परस्पर जुड़ी हो तो यह जरुरी नहीं है कि स्त्रीकेसर पंखुड़ियों से जुड़ा होगा।
Q.2 निम्न के चित्र बनाइए:-
(क) पत्ती (ख) मूसला जड़ ग) एक पुष्प जिसका आपने सरणी 7.3 में अध्ययन किया हो
Answer. (क) पत्ती (ख) मूसला जड़ (ग) एक पुष्प
Q.3 क्या आप अपने घर के आस-पास ऐसे पौधे को जानते हैं जिसका तना लंबा परंतु दर्बल हो? इसका नाम लिखिए।
आप इसे किस वर्ग में रखेंगे?
Answer. अपने घर में हमने मनी प्लांट देखा है जिसका तना लंबा होता है परंतु दुर्बल भी होता है। ये विसी लता
वर्ग में आते हैं। विसी लता वाले पादप अपनी पड़ोसी संरचनाओं से सहारा लेते हैं।
Q.4 पौधे में तने का क्या कार्य है?
Answer. पौधों में तने का मुख्य कार्य है कि यह जड़ों से पत्तियों और अन्य भागों में पानी और खनिजों के संचालन में मदद करता है । यह शाखाओं, पत्ते, फूल, फल और पौधों की कलियों को भी सहायता प्रदान करता है।
Q.5 निम्न में से किन पत्तियों में जालिका रूप शिरा-विन्यास पाया जाता है?
गेहूं, तुलसी, मक्का, घास, धनिया, गुड़हल
Answer. तुलसी, धनिया और गुड़हल।
Q.6 यदि किसी पौधे की जड़ रेशेदार हो तो उसकी पत्ती का शिरा-विन्यास किस प्रकार का होगा?
Answer. समांतर शिरा-विन्यास
उदहारण- घास, गेहूं, मक्का।
Q.7 यदि किसी पौधे की पत्ती में जालिका रूपी शिरा-विन्यास हो तो उसकी जड़ें किस प्रकार की होंगी?
Answer. मूसला जड़
उदहारण- गाजर और गुलाब
Q.8 क्या आप किसी पौधे की पत्ती की छाप को देख यह पहचान कर सकते हैं कि उसकी जड़ मूसला जड़ होगी अथवा झकड़ा जड? कैसे?
Answer. हाँ। हम किसी पौधे की पत्ती की छाप को देखकर यह पहचान कर सकते हैं कि उसकी जड़ मूसला जड़ होगी अथवा झकड़ा जड। हम पौधे की जड़ों के प्रकार को देखकर उनकी पत्ती के प्रकार की पहचान कर सकते है।
यदि किसी पौधे की जड़ें मूसला जड़ हो तो उसकी पत्ती में जालिका रूपी शिरा-विन्यास होंगा और यदि किसी पौधे की जड़ रेशेदार हो तो उसकी पत्ती का शिरा-विन्यास समांतर होगा।
Q.9 किसी पुष्प के विभिन्न भागों के नाम लिखिए।
Answer. किसी पुष्प के विभिन्न भाग मुख्यत: बाह्यदल, पंखुड़ियाँ, स्त्रीकेसर, पुंकेसर आदि हैं।
पुकेंसर के दो भाग होते है, तंतु और पराग कोश।
स्त्रीकेसर के तीन भाग होते है, वर्तिका, वर्तिकाग्र, और अंडाशय।
Q.10 निम्न में से किन पौधों के फूल आपने देखे हैं:-
घास, मक्का, गेहूं, मिर्च, टमाटर, तुलसी, पीपल, शीशम, बरगद, आम, जामुन, अमरूद, अनार, पपीता, केला, नीबू, गन्ना, आलू, मूंगफली।
Answer. यह सभी पौधे फूलों वाले पौधे हैं। परंतु इनमें से कुछ पौधे जैसे तुलसी, पीपल आदि पर फूल दिखाई नहीं देते। यह फूल इतने सूक्ष्म होते हैं कि इन्हें खुली आंखों से नहीं देखा जा सकता।
Q.11 पौधों के उस भाग का नाम लिखिए जो अपना भोजन बनाता है। इस प्रक्रम को क्या कहते हैं?
Answer. पौधे का वह भाग जो भोजन बनाता है उसे पत्ती कहते हैं। पत्तियां सूरज की रोशनी की उपस्थिति में भोजन बनाती है। इस प्रक्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं।
Q.12 पुष्प के किस भाग में अंडाशय मिलता है?-
Answer. पुष्प में स्त्रीकेसर में अंडाशय स्थित होता है।
Q.13 ऐसे दो पुष्पों के नाम लिखिए जिनमें से प्रत्येक में संयुक्त और अलग-अलग पंखुड़ियां हों।
Answer. संयुक्त पंखुड़ियों वाले पुष्प :- सदाबहार और गुड़हल
अलग-अलग पंखुड़ियों वाले पुष्प :- गुलाब और हिमचंपा
ncert class 6 science Solutions pdf download
ncert class 6 science Solutions के सारे अध्यायों के हल यहाँ प्राप्त करे।
चैप्टर नंबर व चैप्टर का नाम-
उम्मीद है की यहाँ पर दिए गए ncert solutions for class 6 science Chapter 7 पौधो को जानिए से आपको बहुत help हुई होगी। हम इस https://gkonlinetest.in पेज पर हमेशा यही कोशिश करते है की students को अपने मुश्किल chapter का हल प्राप्त हो सके और exams में छात्र अच्छे से अच्छे अंक प्राप्त कर सके।
कमेन्ट बॉक्स में अपना सुझाव जरुर दे…..
||धन्यवाद ||
Oswaal NCERT & CBSE Question Bank Class 6 Science Book (For 2022 Exam)
ncert class 6 science Solutions pdf
READ ALSO-
Computer quiz for class 6
कंप्यूटर quiz for class 6
computer science quiz for class 6
class 6 science lesson plan in hindi