आज हम ncert solutions for Class 6 विज्ञान Chapter 1 भोजन : यह कहाँ से आता है के बारें में बताने वाले है जो स्टूडेंट्स के लिए काफ़ी ज्यादा उपयोगी होगा …
कक्षा: 6
विषय: विज्ञान
Chapter 1 – भोजन : यह कहाँ से आता है
ncert solutions कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 1 – भोजन : यह कहाँ से आता है
कक्षा 6 के लिए अध्याय 1 भोजन : यह कहाँ से आता है का पूरा समाधान निचे दिया जा रहा है।
ncert solutions for Class 6 विज्ञान Chapter 1 भोजन : यह कहाँ से आता है (Hindi Medium)
Class: 6th
Language : Hindi
Subject : Science
Chapter :1
Chapter Name: भोजन: यह कहाँ से आता है?
Book : विज्ञान
ncert solutions for class 6 science pdf (Hindi Medium)
Q.1 क्या सभी जीवों को एक ही किस्म के भोजन की आवश्यकता होती है ?
Answer. सभी जीवों की खाद्य आवश्यकताएं अलग हैं। भोजन की आवश्यकताओं के आधार पर, जीवों को तीन
श्रेणियों में बांटा गया है:
शाकाहारी: ये जानवर केवल पौधे या पादप- उत्पादों को खाते हैं । उदाहरण के लिए: गाय, हाथी, खरगोश,
घोड़ा, आदि।
मांसाहारी : ये जानवर दूसरे जानवरों को खाते हैं। उदाहरण के लिए: शेर, बाघ, छिपकली, आदि।
सर्वाहारी : ये जानवर पौधों और जानवरों दोनों को खाते हैं । उदाहरण के लिए: कुत्ता, बिल्ली, कौआ, आदि।
Q.2 पांच पौधों के नाम लिखिए तथा बताइए इन के कौन से भाग का उपयोग खाद्य पदार्थ के रूप में किया जाता है।
Answer.
1.चुकंदर-जड़
2.आम-फल
3.अजवायन-तना
4.लेटिष-पत्तियां
5.ब्रोकोली-फूल
Q.3 कॉलम 1 में दिए गए खाद्य पदार्थ का मिलान कॉलम 2 से कीजिए।
कॉलम 1 |
कॉलम 2 |
दूध दही पनीर घी | दूसरे जंतुओं को खाते हैं |
पालक फूल गोभी गाजर | पादप एवं पादप उत्पाद खाते है |
शेर एवं बाघ | सब्जियां हैं |
शाकाहारी | उत्पाद है |
Answer.
कॉलम 1 | कॉलम 2 |
दूध दही पनीर घी | सभी जंतु उत्पाद है |
पालक फूल गोभी गाजर | सब्जियां हैं |
शेर एवं बाघ | दूसरे जंतुओं को खाते हैं |
शाकाहारी | पादप एवं पादप उत्पाद खाते हैं |
Q.4 दिए गए शब्दों से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए:
शाकाहारी, पादप, दूध, गन्ना, मांसाहारी
(क) बाघ एक………..है क्योंकि यह केवल मांस खाता है।
(ख) हिरण केवल पादप उत्पाद खाता है और इसलिए इसे……….कहते हैं।
(ग) तोता केवल…………..उत्पाद खाता है।
(घ) जो………….हम पीते हैं वह प्रायः गाय भैंस या बकरी से प्राप्त होता है इसलिए यह जंतु उत्पाद है।
(ङ) हमे चीनी………से मिलती है।
Answer.
(क) मांसाहारी
(ख) शाकाहारी
(ग) पादप
(घ) दूध
(ङ) गन्ना
ncert solutions for Class 6 science के सारे अध्यायों के हल यहाँ प्राप्त करे।
चैप्टर नंबर व चैप्टर का नाम-
उम्मीद है की यहाँ पर दिए गए ncert solutions class 6 science chapter 1 से आपको बहुत help हुई होगी। हम इस https://gkonlinetest.in पेज पर हमेशा यही कोशिश करते है की students को अपने मुश्किल chapter का हल प्राप्त हो सके और exams में छात्र अच्छे से अच्छे अंक प्राप्त कर सके।
कमेन्ट बॉक्स में अपना सुझाव जरुर दे…..
||धन्यवाद ||
Oswaal NCERT & CBSE Question Bank Class 6 Science Book (For 2022 Exam)
READ ALSO-
computer science quiz for class 6
class 6 science lesson plan in hindi