chemistry lesson plan pdf
रसायन विज्ञान पाठ योजना | Chemistry lesson plan in hindi for B.ed class 6,7,8,9,10
20 Chemistry lesson plan pdf ebook
पाठ्य योजना-1 (रसायन विज्ञान पाठ योजना)
पाठ्य योजना क्रमांक– दिनांक–
कक्षा– वर्ग–
प्रकरण– पदार्थ की सरंचना कालखण्ड– प्रथम
विषय– रसायन विज्ञान औसत आयु –
विद्यालय–
chemistry lesson plan pdf
1.सामान्य उद्देश्य-
1. छात्रों में रसायन विज्ञान के प्रति रूचि एवं जिज्ञासा जाग्रत करना
2. छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना
3. छात्रों में अपेक्षित व्यवहार परिवर्तित करना
4. छात्रों में रसायन विज्ञान के विभिन्न शब्दों का ज्ञान होना
2.विशिष्ट उद्देश्य– छात्रों को पदार्थ की सरंचनाके बारें में विस्तृत जानकारी देना
3.शिक्षण सहायक सामग्री – लपेट फलक श्यामपट्ट, पदार्थ की सरंचना का चार्ट
4.पूर्व ज्ञान- छात्र पदार्थ की सरंचना के विषय के बारें में आंशिक ज्ञान रखते है
5.प्रस्तावना –
प्रश्न |
सम्भावित उत्तर |
1. हम कक्षा में कौन-कौन सी वस्तुएँ देखते हैं? |
चॉक, मेज, कुर्सी, श्याम-पट्ट आदि। |
2. श्यामपट पर किससे लिखते है? |
चॉक से |
3. यदि चॉक को किसी वस्तु से तोड़ा जाए तो क्या होगा? |
चॉक के टुकड़े हो जाते हैं। |
4. चॉक के इन टुकड़ों को और अधिक बारीक पीस दिया दिया जाए, तो क्या होगा? |
बारीक-बारीक कणों में बदल जाएंगे।
|
5. चॉक के इन बारीक कणों को क्या कहते हैं? |
समस्यात्मक प्रश्न |
6.उद्देश्य कथन-
आज हम अणु और परमाणु की संरचना का अध्ययन करेंगे।
प्रस्तुतीकरण
शिक्षण विधियाँ – 1.व्याख्यात्मक विधि 2.प्रश्नोतर विधि
विषय वस्तु का क्रमिक विकास – 1. प्रथम अन्विति:
2. द्वितीय अन्विति:
chemistry lesson plan pdf
प्रथम अन्विति:
विषय वस्तु |
शिक्षक क्रिया |
छात्र क्रिया |
श्यामपट्ट कार्य |
परमाणु की संरचना |
शिक्षक कथन– हर परमाणु नाभिक से बना है और नाभिक एक या एक से अधिक इलेक्ट्रॉन्स से सीमित है। नाभिक आम तौर पर एक या एक से अधिक न्यूट्रॉन और प्रोटॉन की एक समान संख्या से बना है। प्रोटान और न्यूट्रान न्यूक्लिऑन कहलाता है। परमाणु के द्रव्यमान का 99.94% से अधिक भाग नाभिक में होता है। |
छात्र-छात्राओं ने परमाणु की संरचना को समझा व ध्यानपूर्वक सुना |
परमाणु के द्रव्यमान का 99.94% से अधिक भाग नाभिक में होता है। |
विकासात्मक प्रश्न |
प्रश्न-1.बतासे को तोड़ने पर क्या होगा? |
छोटे-छोटे टुकडे होते है |
|
प्रश्न-2. बतासे के इन छोटे-छोटे टुकडो का स्वाद कैसा होता है? |
मीठे होंगे |
|
|
प्रश्न-3. बताशे और बतासे के इन छोटे-छोटे टुकडो का स्वाद मीठा होने से आप क्या समझते है? |
निरुतर |
|
|
अणु- |
शिक्षक कथन– बताशे को तोड़कर बताशे का छोटे से छोटा कण प्राप्त किया जा सकता है। इस छोटे से छोटे कण को हम अणु कहते हैं। अणु-पदार्थ का वह छोटे से छोटा कण जिसमें पदार्थ के सभी गुण मौजूद रहते हैं, अणु कहलाता है। |
छात्र-छात्राओं ने अणु के बारे में समझा व नोट किया |
पदार्थ का वह छोटे से छोटा कण जिसमें पदार्थ के सभी गुण मौजूद रहते हैं, अणु कहलाता है। |
|
सामान्यीकरण प्रश्न |
उत्तर |
|
|
प्रश्न 1. छोटे- छोटे कणों को कहते है? |
अणु |
|
|
प्रश्न 2. अणु में पदार्थ के सभी मोजूद रहते है? |
गुण |
|
द्वितीय अन्विति
विषय वस्तु |
शिक्षक क्रिया |
छात्र क्रिया |
श्यामपट्ट कार्य |
परमाणु – |
शिक्षक कथन– पहले वैज्ञानिक अणु को ही पदार्थ का मूल कण मानते थे। आधुनिक उपकरणों से पता लगा है कि अणु भी छोटे- छोटे कणों से मिलकर बना होता है, इन्हें परमाणु कहते हैं। परिभाषा-पदार्थ का छोटे से छोटा अविभाज्य कण परमाणु कहलाता है . |
छात्र-छात्राओं ने परमाणु के बारें में समझा व नोट किया |
पदार्थ का छोटे से छोटा अविभाज्य कण परमाणु कहलाता है . |
विकासात्मक प्रश्न |
प्रश्न-1. परमाणु को कितने भागों में बाँटा जा सकता है? |
2 |
|
प्रश्न-2. परमाणु के ये दो भाग कौन- कौन से हैं? |
1.नाभिक 2. बाहरी भाग |
|
|
प्रश्न-3. इलेक्ट्रान किसके चारों ओर चक्कर लगाते हैं? |
निरुतर |
|
|
परमाणु सरंचना – |
शिक्षक कथन– परमाणु को संरचनात्मक रूप से दो भागों में बाँटा गया है- (i) नाभिक (ii) बाह्य भाग। नाभिक में प्रोटॉन व न्यूटान होते हैं। प्रोटॉन पर धनावेश व न्यूट्रान उदासीन होता है। बाह्य भाग में इलेक्ट्रॉन पाए जाते हैं जिन पर ऋणावेश होता है। |
छात्र-छात्राओं ने परमाणु सरंचना के बारें में समझा व नोट किया |
परमाणु को संरचनात्मक रूप से दो भागों में बाँटा गया है- (i) नाभिक (ii) बाह्य भाग।
|
|
सामान्यीकरण प्रश्न |
उत्तर |
|
|
प्रश्न 1. परमाणु को कितने भागो में बनता गया है? |
2 |
|
|
प्रश्न 2. इलेक्ट्रान पर आवेश होता है? |
ऋणावेश |
|
पुनरावृति
प्रश्न-1 |
अणु किसे कहते है ? |
प्रश्न-2 |
परमाणु की परिभाषा लिखो? |
प्रश्न-3 |
परमाणु के भागों के नाम लिखिय? |
अभ्यास कार्य
प्रश्न |
रिक्त स्थानो की पूर्ति कीजिये |
प्रश्न-1 |
नाभिक में ………. व ………… होते हैं। |
प्रश्न-2 |
प्रोटॉन पर ……… व न्यूट्रान उदासीन होता है। |
प्रश्न-3 |
पदार्थ का छोटे से छोटा अविभाज्य कण …….. कहलाता है |
गृहकार्य
प्रश्न-1 |
परमाणु की सरंचना का चित्र बनाइये- |
प्रश्न-2 |
अणु व परमाणु की सरंचना में अंतर स्पष्ठ किजिये – |
20 केमिस्ट्री लेसन प्लान बुक देखें
22 बायोलॉजी लेसन प्लान बुक देखें
20 साइंस लेसन प्लान बुक देखें
Read Also-
विज्ञान पाठ योजना
शिक्षा की परिभाषाएं
साइंस लेसन प्लान इन हिंदी
Hindi me all skills ke lesson plan chemistry or biology ke MIL jayenge kya.
Example :प्रस्तावना कौशल :chemistry ke or science ke