लेसन प्लान डायरी में पर्यवेक्षक की टिप्पणी का मतलब | बीएड पर्यवेक्षक का मतलब | Meaning of B.Ed supervisor

 Hindi Lesson Plan | हिंदी पाठ योजना | हिंदी लेसन प्लान

बीएड पर्यवेक्षक का कार्य क्या होता है?

 नेतृत्व और मार्गदर्शन – बीएड पर्यवेक्षक उनके अधीन छात्र व छात्राध्यापक का नेता है। वह छात्राध्यापको की ओर जाता है और उन्हें सर्वश्रेष्ठ काम करने के लिए प्रभावित करता है। वह उत्पादन लक्ष्यों को तय करके और उन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए उन्हें निर्देश और दिशानिर्देश प्रदान करके छात्राध्यापको का मार्गदर्शन करता है। Meaning of B.Ed supervisor
लेसन प्लान में पर्यवेक्षक की टिप्पणी का मतलब | बीएड पर्यवेक्षक का मतलब | Meaning of B.Ed supervisor

जब आप B.Ed या बीएसटीसी कर रहे होते हैं तो उस समय प्रशिक्षण के लिए school में इंटर्शिप करवाई जाती है।

वर्तमान में प्रशिक्षण हेतु इंटरशिप गवर्नमेंट स्कूल्स में लगाई जाती है। इंटर्नशिप के दौरान आपको क्लास में टीचिंग कार्य करवाना होता है। इस टीचिंग कार्य को अच्छे रूप से करवाने के लिए छात्राध्यापक को पहले पाठ की योजना बनानी होती है।
पाठ योजना को लेसन प्लान के नाम से भी जाना जाता है।
B.Ed में लेसन प्लान कैसे बनाया जाता है इसके लिए आप यह पोस्ट पढ़ सकते हैं।
 

work of B.Ed Supervisor?

स्कूल में प्रशिक्षण के बाद जब आप अपने दैनिक पाठ योजना डायरी को संपूर्ण कर लेते हैं तब पर्यवेक्षक इसको जांच करता है।
पर्यवेक्षक लेसन प्लान डायरी चेक करने के बाद इसमें पर्यवेक्षक टिप्पणी करता है।
आपके द्वारा करवाई गई पाठ योजना को स्वीकृति प्रदान करता है या फिर पुनर्निर्माण के लिए कहता है।
पर्यवेक्षक के टिप्पणी करने के बाद आपको फीडबैक मिलता है यह फीडबैक सकारात्मक व नकारात्मक हो सकता है।
आज हम यहां पर जानेंगे कि पर्यवेक्षक टिप्पणी में पर्यवेक्षक क्या-क्या बिंदु लिखता है।
Meaning of B.Ed supervisor

पर्यवेक्षक टिप्पणी में पर्यवेक्षक द्वारा सकारात्मक फीडबैक-

श्यामपट्ट कार्य ठीक है।
छात्रों से विकासात्मक प्रश्न पूछे जा रहे हैं।
छात्रों के सामने ठीक मुद्रा में खड़े थे।
श्यामपट्ट पर हस्त लेखन कार्य ठीक था।
अक्षरों की बनावट सुडोल थी।
श्यामपट्ट पर चित्र लेखन कार्य अच्छा था।
छात्राध्यापक वेशभूषा में था।
छात्राध्यापक के पढ़ाने की शैली अच्छी थी।
लेसन प्लान को तरीके से पढ़ाया गया।
छात्राध्यापक की वेशभूषा व व्यक्तित्व प्रभावी था।
शिक्षण के उद्देश्य ठीक थे।
प्रस्तावना कौशल प्रभावशील था।
श्यामपट्ट पर संकेतक का प्रयोग अच्छे ढंग से किया गया।
बच्चों के सामने छात्राध्यापक ठीक मुद्रा में खड़े थे।
छात्राध्यापक व विद्यार्थियों में सहसंबंध अच्छा था।
विकासात्मक प्रश्नों से पाठ का विकास कराया गया।
अध्यापक कथन किया गया।
छात्रों से प्रस्तावना प्रश्न पूछे गए।
पाठ का विकास कहानी के माध्यम से किया गया।
श्यामपट्ट की पूर्ति सहयोगी की सहायता से किया जा रहा है।
प्रश्न कौशल में सभी विद्यार्थी जवाब दे रहे थे।
तथ्य को सभी विद्यार्थी ध्यानपूर्वक सुनकर, समझकर लिख रहे थे।
विद्यार्थियों को गृह कार्य दिया गया।
बच्चों से प्रश्न पूछे गए।

शिक्षण बिन्दु प्रकरण से सम्बन्धित थे  

बच्चों को कहानी के माध्यम से पाठ का विकास करवाया गया।
शिक्षक की वाणी उत्तम थी।
शिक्षक के हाव-भाव ठीक थे।
श्यामपट्ट का ठीक प्रकार से उपयोग किया गया।
श्यामपट्ट कार्य को मिटाने के लिए झाड़न का प्रयोग किया गया।
पाठ पढ़ाया जा रहा है।
बच्चों से लेखन कार्य करवाया गया।
विद्यार्थी छात्राध्यापक से प्रश्न पूछ रहे थे।
छात्राध्यापक का आत्मविश्वास ठीक था।
बच्चों को पुनर्बलन प्रदान किया गया।
छात्र-छात्राएं ध्यान पूर्वक अध्ययन कर रहे थे।
पाठ योजना का विकास योजना अनुसार किया गया।
शिक्षक की आवाज कक्षानुकुल है।
व्याख्यान पद्धति से विषय वस्तु को रोचक व बोध गम्या बनाया गया।
कक्षा कक्ष व्यवस्थित है।
पाठ्य स्थापना प्रश्नों के उत्तर आ रहे हैं।
पुनर्बलन का ध्यान रखा जा रहा है।
शिक्षण कार्य प्रभावी रहा।

पर्यवेक्षक टिप्पणी में पर्यवेक्षक द्वारा नकारात्मक फीडबैक-

Meaning of B.Ed supervisor

सकारात्मक फीडबैक मैं मिले बिंदुओं को ही नकारात्मक रूप में प्रदर्शित किया जाता है।
कुछ नकारात्मक फीडबैक बिंदु-
शिक्षण कार्य प्रभावी प्रभावी नहीं था।
छात्राध्यापक की आवाज ठीक नहीं थी।
छात्राध्यापक के हाव-भाव ठीक नहीं थे।
छात्राध्यापक का भाषा कौशल अच्छा नहीं था।
छात्राध्यापक द्वारा पाठ का विकास ठीक से नहीं किया गया।
पाठ का विकास योजना अनुसार नहीं किया गया।
छात्राध्यापक का व्यक्तित्व ठीक नहीं था।
विद्यार्थियों के साथ तालमेल अच्छा नहीं था।
श्यामपट्ट कार्य अच्छा नहीं था।
हाथों को जेब के अंदर ना रखें।
कक्षा में इधर-उधर ना घूमें।
छात्रों के साथ शिष्टाचार अपनाएं।
छात्र अध्यापक अपने खड़े होने का ढंग सुधारे।
छात्र अध्यापक श्यामपट्ट कार्य सुधारें।
अफसरों की बनावट सुडोल व शैली भी अच्छी होनी चाहिए।
आवश्यकता अनुसार संकेतक का प्रयोग करें।
छात्रों से पाठ का विकास करने के लिए प्रश्न पूछे।
विद्यार्थियों से बोध प्रश्न भी पहुंचे।
छात्राध्यापक अपने व्यक्तित्व को सुधारें।
पाठ का विकास योजना के अनुसार करें।
छात्राध्यापक वेशभूषा में नहीं था।
छात्राध्यापक समय से कक्षा में नहीं आया।
तथ्यों को विद्यार्थी ध्यान पूर्वक नहीं सुन रहे थे।
कक्षा का अनुशासन बिल्कुल भी अच्छा नहीं था।
प्रस्तावना प्रश्न भी पूछे।
बच्चों को गृह कार्य नहीं दिया गया।
बच्चे अध्ययन में रुचि नहीं ले रहे थे।
बच्चों के साथ अपना व्यवहार सुधारें।
Meaning of B.Ed supervisor

20 केमिस्ट्री लेसन प्लान बुक देखें

20 बायोलॉजी लेसन प्लान बुक देखें

20 साइंस लेसन प्लान बुक देखें

पाठ योजना क्या होती है

हिंदी की पाठ योजना 
सामाजिक विज्ञान की पाठ योजना
परमाणु संरचना पाठ योजना

Leave a Comment

error: Content is protected !!