जन्तुओं और पादपों में परिवहन | transportation in animals and plants Solutions Science Class 7

Lesson-11 Transport in Animals and Plants Solutions Science Class-7

पाठ -11 जन्तुओं और पादपों में परिवहन समाधान विज्ञान कक्षा 7

पाठ का सार

transportation in animals and plants

(1) हृदय और रक्त वाहिनियाँ संयुक्त रूप से हमारे शरीर का परिसंचरण तंत्र बनाती हैं।

(2) रक्त शरीर की विभिन्न कोशिकाओं को पाचित भोजन और ऑक्सीजन का वितरण करता है। यह शरीर के विभिन्न भागों से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने के लिए उनका परिवहन भी करता है।

(3) रक्त में प्लैज्मा, लाल रक्त कोशिकाएँ (RBC), श्वेत रक्त कोशिकाएँ (WBC) और पट्टिकाणु (प्लैटलेट्स)होते हैं। transportation in animals and plants

(4) रक्त का लाल रंग, लाल वर्णकयुक्त हीमोग्लोबिन के कारण होता है।

(5) मानव शरीर में दो प्रकार की रक्त वाहिनियाँ पायी जाती हैं-धमनी और शिरा । धमनियाँ हृदय से ऑक्सीजन समृद्ध रक्त को शरीर के सभी भागों में ले जाती हैं और शिराएँ कार्बन डाई-ऑक्साइड समृद्ध रक्त को शरीर के सभी भागों से वापस हृदय में लाती हैं।

(6) प्रति मिनट स्पंदों की संख्या ‘स्पंदन दर’ कहलाती है। एक स्वस्थ वयस्क व्यक्ति की स्पंदन दर सामान्यतः72-80 स्पंदन प्रति मिनट होती है

(7) हृदय रक्त द्वारा पदार्थों के परिवहन के लिए पंप के रूप में कार्य करता है। यह चार कक्षों में बँटा होता है। ऊपरी दो कक्ष अलिन्द कहलाते हैं और निचले दो कक्ष निलय कहलाते हैं।

(8) सजीवों द्वारा कोशिकाओं में निर्मित होने वाले अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने के प्रक्रम को ‘उत्सर्जन’ कहते हैं और उत्सर्जन में भाग लेने वाले सभी अंग मिलकर ‘उत्सर्जन तंत्र’ बनाते हैं transportation in animals and plants

(9) मानव उत्सर्जन तंत्र में दो वृक्क (गुर्दे), दो मूत्र वाहिनियाँ, एक मूत्राशय और एक मूत्रमार्ग होता है।

(10) पादपों में पदार्थों का परिवहन जाइलम और फ्लोइम द्वारा होता है।

(11) पादप वाष्पोत्सर्जन के प्रक्रम द्वारा बहुत अधिक जल निर्मुक्त करते हैं।

 

प्रश्न 1. रक्त का रंग लाल क्यों होता है?

उत्तर-रक्त में पायी जाने वाली लाल रक्त कोशिकाओं (RBC) में एक लाल वर्णक, हीमोग्लोबिन पाया जाता है। इस लाल वर्णक की उपस्थिति के कारण ही रक्त का रंग लाल होता है।

प्रश्न 2. हृदय के किस भाग में ऑक्सीजन समृद्ध रक्त होगा और किस भाग में कार्बन-डाइ-ऑक्साइड समृद्ध रक्त?

उत्तर- हृदय के दाहिनी ओर कार्बन-डाइ-ऑक्साइड समृद्ध रक्त होता है और बाईं ओर ऑक्सीजन समृद्ध रक्त।

प्रश्न 3. क्या अन्य जन्तु भी मूत्र करते हैं?

उत्तर-हाँ, अन्य जन्तु भी मूत्र करते हैं।

प्रश्न 4. जब भिंडी और अन्य सब्जियाँ सूख जाती हैं, तब इन्हें कुछ देर के लिए जल में डुबोते हैं। उनमें जल कैसे प्रवेश करता है?

उत्तर-इनमें जल का परिवहन/प्रवेश कोशिकाओं के द्वारा होता है।

प्रश्न 5. पादप क्यों मृदा में से अधिक मात्रा में जल अवशोषित करते हैं और फिर उसे वाष्पोत्सर्जन द्वारा बाहर निकाल देते हैं?

उत्तर-पादपों में पत्तियों से जल के वाष्पन से चूषण अभिकर्षण (खिंचाव) विकसित होता है, इसलिए ये अधिक मात्रा में जल अवशोषित करते हैं और फिर उस

जल का वाष्पोत्सर्जन करते हैं। transportation in animals and plants

 

प्रश्न 1. कॉलम A में दी गई संरचनाओं का कॉलम  में दिए गए प्रक्रमों से मिलान कीजिए।

कॉलम A कॉलम B
(क) रन्ध्र (i) जल का अवशोषण
(ख) जाइलम (ii) वाष्पोत्सर्जन
(ग) मूल रोम (iii) भोजन का परिवहन
(घ) फ्लोएम (iv) जल का परिवहन
(v) कार्बोहाइड्रेट का संश्लेषण

उत्तर-(क) (ii), (ख) (iv), (ग) (i), (घ) (iii)

transportation in animals and plants

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) हृदय से रक्त का शरीर के सभी अंगों में परिवहन ………..के द्वारा होता है।

(ख) हीमोग्लोबिन…………कोशिकाओं में पाया जाता है।

(ग) धमनियाँ और शिराएँ……….के जाल द्वारा जुड़ी रहती हैं।

(घ) हृदय का लयबद्ध विस्तार और संकुचन……….कहलाता है।

(च) मानव शरीर का प्रमुख उत्सर्जित उत्पाद ………….है

(छ) पसीने में जल और…………..होता है।

(ज) वृक्क अपशिष्ट पदार्थों को द्रव रूप में बाहर निकालते……..हैं, जिसे हम कहते हैं

(झ) वृक्षों में बहुत अधिक ऊँचाइयों तक जल पहुँचाने के कार्य में ….. द्वारा उत्पन्न चूषण अभिकर्षण बल सहायता करता है।

उत्तर-(क) धमनियों (ख) लाल रक्त (ग) केशिकाओं (घ) हृदय स्पंदन (हार्ट बीट) (च) यूरिया (छ) लवण (ज) मूत्र (झ) वाष्पोत्सर्जन।

transportation in animals and plants

प्रश्न 3, सही विकल्प का चयन कीजिए-

(क) पादपों में जल का परिवहन होता है-

(i) जाइलम के द्वारा (ii) फ्लोएम के द्वारा

(iii) रंध्रो के द्वारा    (iv) मूलरोमों के द्वारा

उत्तर- जाइलम के द्वारा transportation in animals and plants

(ख) मूलों द्वारा जल के अवशोषण की दर को बढ़ाया जा सकता है, उन्हें-

(i) छाया में रखकर (ii) मंद प्रकाश में रखकर

(iii) पंखे के नीचे रखकर (iv) पॉलीथीन की थैली से ढककर

उत्तर-(iii) पंखे के नीचे रखकर। 

transportation in animals and plants

प्रश्न 4. पादपों अथवा जन्तुओं में पदार्थों का परिवहन क्यों आवश्यक है? समझाइए।

उत्तर-सभी जीवों को जीवित रहने के लिए भोजन, जल और ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। इन जीवों को इन सभी पदार्थों को अपने शरीर के विभिन्न अंगों तक पहुँचाना होता है। चूंकि शरीर के विभिन्न अंग भिन्न- भिन्न कार्य करते हैं, और कार्य करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है। ऊर्जा भोजन से ही मिलती है। अतः भोजन को परिवहन के द्वारा ही शरीर के विभिन्न अंगों तक पहुंचाया जा सकता है। इसी प्रकार जन्तुओं को उन अंगों में उत्पन्न अपशिष्ट पदार्थों का परिवहन उस स्थान तक करना होता है, जहाँ से उन्हें बाहर निकाला जा सके। परिवहन की अनुपस्थिति में शरीर में अपशिष्ट पदार्थों की मात्रा बढ़ जायेगी औ जन्तु के अधिक दिनों तक जीवित रहने की संभावना कम हो जायेगी। अतः पादपों अथवा जन्तुओं में पदार्थों का परिवहन आवश्यक है। transportation in animals and plants

transportation in animals and plants

प्रश्न 5. क्या होगा यदि रक्त में पट्टिकाणु नहीं होंगे?

उत्तर-पट्टिकाणु रक्त का थक्का बनाने में सहायक होते हैं। अत: यदि रक्त में पट्टिकाणु (प्लैटलेट्स) नहीं होंगे तो रक्त का थक्का नहीं बनेगा और चोट लगने पर उस स्थान से लगातार रक्त बहता रहेगा। इससे व्यक्ति की मृत्यु हो जायेगी।

transportation in animals and plants

प्रश्न 6. रंध्र क्या हैं? रंधों के दो कार्य बताइए।

उत्तर-(1) रंध्र-पादपों की पत्तियों पर स्थित सूक्ष्म छिद्र ‘रंध्र’ कहलाते हैं।

(ii) रंध्र के कार्य- (क) ऑक्सीजन एवं कार्बन-डाइ-ऑक्साइड के विनिमय में सहायता करते हैं

(ख) वाष्पोत्सर्जन के द्वारा अतिरिक्त जल बाहर निकालते है

transportation in animals and plants

प्रश्न 7. क्या वाष्पोत्सर्जन पादपों में कोई उपयोगी कार्य करता है?

उत्तर-हाँ, वाष्पोत्सर्जन के कारण पादपों में एक चूषण अभिकर्षण (खिंचाव) विकसित होता है, जो जड़ों द्वारा जल के अवशोषण में सहायता करता है।

transportation in animals and plants

प्रश्न 8. रक्त के घटकों के नाम बताइए।

उत्तर-प्लैज्मा, लाल रक्त कोशिकाएँ (RBC), श्वेत रक्त कोशिकाएँ (WBC) और पट्टिकाणु (प्लैटलेट्स) रक्त के प्रमुख घटक हैं।

transportation in animals and plants

प्रश्न 9. शरीर के सभी अंगों को रक्त की आवश्यकता क्यों होती है?

उत्तर-शरीर के सभी अंगों को रक्त की आवश्यकता होती हैं, क्योंकि-

(i) यह पाचित भोजन को क्षुद्रांत्र (छोटी आंत) से शरीर के अन्य भागों तक ले जाता है।

(ii) यह फेफड़ों से ऑक्सीजन को शरीर की कोशिकाओं तक ले जाता है।

(ii) यह शरीर में से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने के लिए उनका परिवहन करता है।

transportation in animals and plants

प्रश्न 10. रक्त लाल रंग का क्यों दिखाई देता है?

उत्तर-लाल रक्त कोशिकाओं में उपस्थित लाल वर्णक- हीमोग्लोबिन के कारण रक्त लाल रंग का दिखाई देता है। transportation in animals and plants

 

प्रश्न 11. हृदय के कार्य बताइए।

उत्तर-(1) हृदय रक्त द्वारा पदार्थों के परिवहन के लिए पंप के रूप में कार्य करता है।

(2) हृदय रक्त एकत्र करता है और फिर उसे शरीर के सभी भागों में पहुंचाता है।

(3) हृदय के विभिन्न कक्षों की लयबद्ध गति रक्त के परिसंचरण और पदार्थों के परिवहन को बनाये रखती है।

 

प्रश्न 12. शरीर द्वारा अपशिष्ट पदार्थों को उत्सर्जित करना क्यों आवश्यक है?

उत्तर-अपशिष्ट पदार्थ शरीर के लिए हानिकारक होते हैं। यदि किसी कारणवश रक्त में अपशिष्ट पदार्थों की मात्रा बढ़ जाती है, तो उस जीव की अधिक दिनों तक जीवित रहने की संभावना कम हो जाती है। इसलिए शरीर द्वारा अपशिष्ट पदार्थों को उत्सर्जित करना आवश्यक है।

 

प्रश्न 13. मानव उत्सर्जन तंत्र का चित्र बनाइए और उसके विभिन्न भागों को नामांकित कीजिए।

उत्तर- चित्र-मानव उत्सर्जन तंत्र-

transportation in animals and plants

यह भी देखें- transportation in animals and plants

5. अम्ल, क्षारक और लवण ACID AND BASE | NCERT solutions for class 7 science in hindi

Biology lesson plan class 8 2024 | [NCERT] Biology Lesson Plan For Class 8

Computer quiz in hindi #1 | Computer gk questions in hindi

Leave a Comment

error: Content is protected !!