class 7 science chapter 4 solution | कक्षा-7 पाठ 4 ऊष्मा समाधान

class 7 science chapter 4 solution ऊष्मा

दोस्तों आज हम यहाँ पर class 7 science chapter 4 solution ऊष्मा का समाधान करेंगे आप को यहाँ पर सभी प्रश्नों का उत्तर मिल जायेगा…

पाठ का सार class 7 science chapter 4 solution

(1) कोई वस्तु दूसरी वस्तु की अपेक्षा कितनी गर्म अथवा ठंडी है, इसका पता हम वस्तुओं को स्पर्श करके लगाते।
(2) किसी वस्तु की ऊष्णता की विश्वसनीय माप उसके ताप से की जाती है और ताप मापने के लिए सामान्यत: तापमापी (थर्मामीटर) का उपयोग किया जाता है।
(3) हम अपने शरीर के ताप को मापने के लिए ‘डॉक्टरी थर्मामीटर’ का उपयोग करते हैं। यह एक लंबी, बारीक तथा एक समान व्यास की काँच की नली होती है। इसका परिसर 35°C से 42°C तक होता है।
(4) प्रयोगशाला तापमापी का परिसर प्राय: -10°C से 110°C तक होता है और इसका उपयोग अन्य वस्तुओं के ताप मापने के लिए किया जाता है।
(5) मानव शरीर का सामान्य तापमान 37°C है। वास्तव में, सामान्य ताप स्वस्थ व्यक्तियों के विशाल समूह के शरीर का औसत ताप है।
(6) ऊष्मा सदैव उच्च ताप से निम्न ताप की ओर प्रवाहित होती है। एक वस्तु से दूसरी वस्तु में ऊष्मा तीन प्रक्रमों चालन, संवहन और विकिरण द्वारा स्थानान्तरित हो सकती है।
(7) प्राय: चालन द्वारा ऊष्मा का स्थानान्तरण ठोस पदार्थों में होता है। द्रवों तथा गैसों में ऊष्मा संवहन द्वारा स्थानान्तरित होती है। विकिरण द्वारा ऊष्मा के स्थानान्तरण के लिए किसी माध्यम की आवश्यकता नहीं होती है।
(8) ऊष्मा-चालक पदार्थ ऊष्मा को अपने से होकर आसानी से प्रवाहित होने देते हैं।
(9) गहरे रंग अपेक्षाकृत अधिक ऊष्मा अवशोषित करते हैं, इसलिए सर्दियों में गहरे रंग के वस्त्र पहनना हमें सुखद लगता है। जबकि हल्के रंग के कपड़े ऊष्मीय विकिरणों के अधिकांश भाग को परावर्तित कर देते हैं, इसलिए गर्मियों में हमें हल्के रंग के वस्त्र अधिक आरामदायक लगते हैं।

 

पाठगत प्रश्न class 7 science chapter 4 solution

प्रश्न 1. “बायाँ हाथ कहता है कि मग C में पानी गर्म है तथा दाहिना हाथ उसी पानी को ठण्डा बताता है।” इससे क्या निष्कर्ष निकलता है?

उत्तर-इससे यह निष्कर्ष निकलता है कि यह निश्चय करने के लिए कि कोई वस्तु गरम है या ठण्डी, हम अपनी स्पर्श-इंद्रिय पर विश्वास नहीं कर सकते।

 

प्रश्न 2. क्या प्रयोगशाला तापमापी द्वारा हमारे शरीरका ताप मापा जा सकता है?
उत्तर-नहीं, प्रयोगशाला तापमापी का उपयोग हमारे शरीर का ताप मापने के लिए सुविधाजनक नहीं है।

 

प्रश्न 3. जब तापमापी का बल्ब किसी वस्तु के सम्पर्क में आता है, तो पारे के तल में परिवर्तन क्यों होता है?
उत्तर-जब तापमापी का बल्ब किसी वस्तु के सम्पर्क मेंआता है, तब वस्तु का तापमान, तापमापी के बल्ब के तापमान जितना नहीं होने पर बल्ब का तापमान बदलता है। इससे पारे के तल में भी परिवर्तन हो जाता है।

 

प्रश्न 4. यदि दो वस्तुओं का ताप समान होगा, तो क्या ऊष्मा स्थानान्तरित नहीं होगी?
उत्तर-हाँ, क्योंकि ऊष्मा सदैव गर्म वस्तु से अपेक्षाकृत ठंडी वस्तु की ओर प्रवाहित होती है।

 

class 7 science chapter 4 solution

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

प्रश्न 1. प्रयोगशाला तापमापी तथा डॉक्टरी थर्मामीटर के बीच समानताएँ तथा अन्तर लिखिए।
उत्तर-(क) प्रयोगशाला तापमापी तथा डॉक्टरी थर्मामीटर के बीच समानताएँ-
(i) दोनों का उपयोग तापमान मापन के लिए होता है।
(ii) दोनों में पारे का इस्तेमाल किया जाता है class 7 science chapter 4class 7 science chapter 4
(ख) असमानताएँ-
(i) प्रयोगशाला तापमापी में तापमान अपने आप गिर जाता है, परन्तु डॉक्टरी थर्मामीटर में विभंग के कारण तापमान का तल अपने आप नहीं गिरता है।
(ii) प्रयोगशाला तापमापी का परिसर -10°C से 110°C तक होता है, जबकि डॉक्टरी थर्मामीटर का परिसर 35°C से 42°C तक ही होता है। class 7 science chapter 4

 

प्रश्न 2. ऊष्मा चालक तथा ऊष्मारोधी, प्रत्येक के दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर-(1) ऊष्मा चालक-आयरन (लोहा) तथा कॉपर (तांबा)।  (2) ऊष्मा रोधी-प्लास्टिक तथा लकड़ी।

 

प्रश्न 3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) कोई वस्तु कितनी गरम है इसकी जानकारी द्वारा प्राप्त होती है।
(ख) उबलते हुए पानी का ताप तापमापी से नहीं मापा जा सकता।
(ग) ताप को डिग्री में मापते हैं।
(च) बिना किसी माध्यम द्वारा ऊष्मा स्थानान्तरण के कहते हैं।
(च) स्टील की एक ठंडी चम्मच गर्म दूध के प्याले में रखी गई है। यह अपने दूसरे सिरे तक ऊष्मा का स्थानान्तरण प्रक्रम द्वारा करेगी।
(छ) हल्के रंग के वस्त्रों की अपेक्षा रंग के वस्व ऊष्मा का अधिक अवशोषण करते हैं।
उत्तर-(क) उसके ताप (ख) डॉक्टरी (ग) सेल्सियस (घ) विकिरण (च) चालन (छ) गहरे। class 7 science chapter 4

प्रश्न 4. कॉलम A में दिए गए कथनों का कॉलम B के शब्दों से मिलान कीजिए-

कॉलम A कॉलम B
(क) थल समीर के बहने का समय (i) गर्मियों
(ख) समुद्र समीर के बहने का समय (ii) सर्दियाँ
(ग) गहरे रंग के कपड़े पसन्द करने का समय (iii) दिन
(घ) हल्के रंग के कपड़े पसन्द करने का समय (iv) रात

उत्तर-(क) (iv), (ख) (iii), (ग) (ii), (घ) (i) class 7 science chapter 4 solution

 

प्रश्न 5. सर्दियों में एक मोटा वस्त्र पहनने की तुलना में उसी मोटाई का कई परतों का बना वस्त्र अधिक उष्णता क्यों प्रदान करता है? व्याख्या कीजिए।
उत्तर-जब वस्त्र कई परतों का बना होता है, तब उसकी परतों के बीच में हवा भी एकत्रित हो जाती है। चूंकि हवा ऊष्मा की कुचालक होती है, इसलिए ऐसा वस्य अधिक उष्णता प्रदान करता है। class 7 science chapter 4

प्रश्न 6. चित्र को देखिए। अंकित कीजिए कि कहा- कहाँ चालन, संवहन तथा विकिरण द्वारा ऊष्मा स्थानान्तरित हो रही है।  class 7 science chapter 4
उत्तर-
-संवहन
-चालन
-विकिरण class 7 science chapter 4

 

प्रश्न 7. गरम जलवायु के स्थानों पर यह परामर्श दिया जाता है कि घरों की बाहरी दीवारों पर श्वेत (सफेद) पेंट किया जाए। व्याख्या कीजिए।
उत्तर-चूँकि श्वेत (सफेद) रंग अपने ऊपर पड़ने वाली अधिकांश ऊष्मा को परावर्तित कर देते हैं, जिससे बाहर से बहुत कम ऊष्मा घर के भीतर प्रवेश कर पाती है। अत: घरों को गरम होने से बचाने के लिए इनकी बाहरी दीवारों पर श्वेत (सफेद) पेंट किये जाने की सलाह दी जाती है। class 7 science chapter 4

प्रश्न 8. 30°C के एक लीटर जल को 50°C के एक लीटर जल के साथ मिलाया गया। मिश्रण का ताप होगा-
(क) 80°C
(ख) 50°C से अधिक लेकिन 80°C से कम
(ग) 20°C
(घ) 30°C तथा 50°C के बीच

उत्तर-(घ) 30°C तथा 50°C के बीच। class 7 science chapter 4

प्रश्न 9. 40°C ताप की लोहे की किसी गोली को कटोरी में भरे 40°C ताप के जल में डुबाया गया। इस प्रक्रिया में ऊष्मा-
(क) लोहे की गोली से जल की ओर स्थानान्तरित होगी।
(ख) न तो लोहे की गोली से जल की ओर और न ही जल से लोहे की गोली की ओर स्थानान्तरित होगी।
(ग) जल से लोहे की गोली की ओर स्थानान्तरित होगी।
(घ) दोनों के ताप में वृद्धि कर देगी।
उत्तर-(ख) न तो लोहे की गोली से जल की ओर और न ही जल से लोहे की गोली की ओर स्थानान्तरित होगी। class 7 science chapter 4

प्रश्न 10. लकड़ी का एक चम्मच को आइसक्रीम के प्याले में डुबोया गया है। इसका दूसरा सिरा
(क) चालन के कारण ठंडा हो जाएगा।
(ख) संवहन के कारण ठंडा हो जाएगा।
(ग) विकिरण के कारण ठण्डा हो जाएगा।
(घ) ठंडा नहीं होगा। class 7 science chapter 4 solution

उत्तर-(घ) ठंडा नहीं होगा। class 7 science chapter 4

प्रश्न 11. स्टेनलेस इस्पात की कड़ाही में प्राय: कॉपर ( ताँबे ) की तली लगाई जाती है। इसका कारण हो सकता है-
(क) ताँबे की तली काही को अधिक टिकाऊ बना देती है।
(ख) ऐसी कड़ाही देखने में सुन्दर लगती है।
(ग) स्टेनलेस इस्पात की अपेक्षा ताँबा ऊष्मा का अच्छा चालक है।
(घ) स्टेनलेस इस्पात की अपेक्षा ताँबे को साफ करना अधिक आसान है।
उत्तर-(ग) स्टेनलेस इस्पात की अपेक्षा ताँबा ऊष्मा का अच्छा चालक है। class 7 science chapter 4

Chapter 3 lesson plan for science class 6 pdf Ncert

Biology lesson plan class 8 2024 | [NCERT] Biology Lesson Plan For Class 8

ncert solutions for class 7 science chapter 12 | पादप में जनन समाधान

All subject lesson plan pdf

Leave a Comment

error: Content is protected !!