class 7 science solution in hindi chapter 15 | कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 15 प्रकाश समाधान

कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 15 प्रकाश समाधान

class 7 science solution in hindi chapter 15

class 7 science दोस्तों आज हम फिर से class 7 science का पाठ 15 प्रकाश का समाधान लेकर आये है आप हमसे जुड़े रहें

पाठ का सार-class 7 science

(1) प्रकाश सदैव सरल रेखा के अनुदिश गमन करता है।
(2) किसी भी चमकदार पृष्ठ पर डालकर प्रकाश की दिशा को परिवर्तित किया जा सकता है। प्रकाश की दिशा का यह परिवर्तन ‘प्रकाश का परावर्तन’ कहलाता है।
(3) कोई भी पॉलिश किया हुआ अथवा चमकदार पृष्ठ दर्पण की भाँति कार्य कर सकता है। समतल दर्पण द्वारा बनने वाला प्रतिबिम्ब दर्पण में सीधा तथा बिम्ब के समान आमाप (साइज) का दिखाई देता है प्रतिबिम्ब की दूरी, दर्पण के सामने बिम्ब की दूरी के बराबर होती है।
(4) समतल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिम्ब में, बिम्ब का वाम (बायाँ) भाग प्रतिबिम्ब के दक्षिण भाग की तरह तथा बिम्ब का दक्षिण भाग प्रतिबिम्ब के वाम भाग की तरह दिखाई देता है।(5) जो प्रतिबिम्ब पर्दे पर प्राप्त किये जा सकते हैं, उन्हें वास्तविक प्रतिबिम्ब कहते हैं। आभास प्रतिबिम्ब पर्दे पर प्राप्त नहीं होते।
(0) अवतल दर्पण वास्तविक तथा उल्टा प्रतिबिम्ब बनाते हैं। परन्तु जब बिम्ब को दर्पण के बहुत पास रखते हैं. तब प्रतिबिम्ब आभासी, सीधा तथा आवर्धित बनता है।
(7) उत्तल दर्पण अधिक क्षेत्र के दृश्य का प्रतिबिम्ब बना सकते हैं। इनके द्वारा बना प्रतिबिम्ब सीधा, आभासी और बिम्ब से आमाप में छोटा होता है।
(8) उत्तल लेंस किनारों की अपेक्षा बीच में मोटे होते हैं। परन्तु अवतल लेंस बीच में से पतले और किनारों से मोटे होते हैं।
(9) उत्तल लेंस को ‘अभिसारी लेंस’ और अवतल लेंस को ‘अपसारी लेंस’ भी कहते हैं।
(10) उत्तल लेंस वास्तविक तथा उल्टा प्रतिबिम्ब बनाते हैं। परन्तु जब बिम्ब लेंस के बहुत पास रखा होता है, तब प्रतिबिम्ब आभासी, सीधा और आवर्धित बनता है।
(11) अवतल लेंस सदैव सीधा, आभासी और बिम्ब के साइज से छोटा प्रतिबिम्ब बनाते हैं।
(12) सूर्य का प्रकाश सात विभिन्न वर्गों का मिश्रण है। इसे श्वेत प्रकाश भी कहते हैं

 

class 7 science

पाठ के प्रश्न-

प्रश्न 1. हमें वस्तुएँ कैसे दिखाई देती हैं? class 7 science
उत्तर- हमें वस्तुएँ तभी दिखाई देती हैं, जब प्रकाश उनसे परावर्तित होकर हमारी आँखों तक पहुँचता है।

प्रश्न 2. अवतल तथा उत्तल दर्पणों को गोलीय दर्पण क्यों कहते हैं?
उत्तर-अवतल तथा उत्तल दर्पण, दोनों एक ही गोले का भाग होते हैं, इसलिए इन्हें गोलीय दर्पण कहा जाता है।

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

प्रश्न 1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) जिस प्रतिबिम्ब को पर्दे पर न प्राप्त किया जा सके, वह …………..कहलाता है।
(ख) यदि प्रतिबिम्ब सदैव आभासी तथा साइज में छोटा हो, तो यह किसी उत्तल……… द्वारा बना होगा।
(ग) यदि प्रतिबिम्ब सदैव बिम्ब के साइज का बने, तो दर्पण……होगा।
(घ) जिस प्रतिबिम्ब को पर्दे पर प्राप्त किया जा सके,वह………. प्रतिबिम्ब कहलाता है।
(च) अवतल……………..द्वारा बनाया गया प्रतिबिम्ब पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता।
उत्तर-(क) आभासी प्रतिबिम्ब (ख) दर्पण (ग) समतल (घ) वास्तविक (च) लेंस। class 7 science

 

प्रश्न 2.निम्नलिखित वक्तव्य’सत्य’ है अथवा असत्य’-
(क) हम उत्तल दर्पण से आवर्धित तथा सीधा प्रतिबिम्ब प्राप्त कर सकते हैं।
(ख) अवतल लेंस सदैव आभासी प्रतिबिम्ब बनाता है।
(ग) अवतल दर्पण से हम वास्तविक, आवर्धित तथा उल्ट प्रतिबिम्ब प्राप्त कर सकते हैं।
(घ) वास्तविक प्रतिबिम्ब को पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता।
(च) अवतल दर्पण सदैव वास्तविक प्रतिबिम्ब बनाता है।
उत्तर-(क) असत्य (ख) सत्य (ग) सत्य (घ) असत्य (च) असत्य। class 7 science

 

प्रश्न 3. कॉलम A में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम B के एक अथवा अधिक कथनों से कीजिए-
कॉलमA               कॉलम B
(क) समतल दर्पण   (i) आवर्धक लेंस की भाँति उपयोग होता है।
(ख) उत्तल दर्पण      (ii) अधिक क्षेत्र के दृश्य का प्रतिबिम्ब बना सकता है।
(ग) उत्तल लेंस        (iii) दंत चिकित्सक दाँतों का आवर्धित प्रतिबिम्ब देखने के लिए उपयोग करते हैं।
(घ) अवतल दर्पण    (iv) उल्टा तथा आवर्धित प्रतिबिम्ब बना सकता है।
(च) अवतल लेंस     (v) प्रतिबिंब सीधा तथा बिंब के साइज़ का प्रतिबिम्ब बनाता है।
                           (vi) सीधा तथा विम्ब के साइज़ से छोटा प्रतिबिम्ब बनाता है।
उत्तर-(क) (v), (ख) (ii), (ग) (i), (घ) (iii), (च) (vi) class 7 science

 

प्रश्न 4. समतल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिम्ब के अभिलक्षण लिखिए।
उत्तर-समतल दर्पणद्वारा बने प्रतिबिम्ब के अभिलक्षण-
(1) समतल दर्पण में प्रतिबिम्ब दर्पण के पीछे बनता है
(ii) प्रतिबिम्ब सीधा तथा बिम्ब के समान आमाप (साइज
(iii) दर्पण से प्रतिबिम्ब की दूरी, दर्पण के सामने बिना की दूरी के बराबर ही होती है।
(iv) यह आभासी होता है। class 7 science

 

प्रश्न 5. अंग्रेजी या अन्य कोई भाषा, जिसका आपको ज्ञान है, की वर्णमाला के उन अक्षरों का पता लगाइए, जिनके समतल दर्पण में बने प्रतिबिम्ब बिल्कुल अक्षरों के सदृश्य लगते हैं। अपने परिणामों की विवेचना कीजिए।
उत्तर-अंग्रेजी वर्णमाला के ऐसे अक्षर हैं-
A. H. I. M. O, T, U, V, W, X, Y

 

प्रश्न 6. आभासी प्रतिबिम्ब क्या होता है? कोई ऐसी स्थिति बताइए, जहाँ आभासी प्रतिबिम्ब बनता हो।
उत्तर-(i) आभासी प्रतिबिम्ब-जिस प्रतिबिम्ब को पर्दे पर प्राप्त न किया जा सके, उसे आभासी प्रतिबिम्ब
कहते हैं।
(ii) जब अवतल दर्पण के सामने 5 cm. की दूरी पर एक जलती मोमबत्ती रखते हैं, तो हमें दर्पण में उसका आभासी प्रतिबिम्ब प्राप्त होता है। class 7 science

 

प्रश्न 7. उत्तल तथा अवतल लेंसों में दो अंतर लिखिए।
उत्तर-उत्तल तथा अवतल लेंसों में अन्तर-
उत्तल लेंस-
(i) यह लेंस किनारों की अपेक्षा बीच में मोटे होते हैं।

(ii) यह वास्तविक प्रतिबिंब  बना सकते हैं।

अवतल लेंस- class 7 science

(i) यह बीच की अपेक्षा किनारों पर मोटे होते हैं।

(ii) यह सदैव आभासी प्रतिबिंब बनाते हैं।

 

प्रश्न 8. अवतल तथा उत्तल दर्पणों का एक-एक उपयोग लिखिए।
उत्तर-(i) अवतल दर्पण का उपयोग-दंत विशेषज्ञ इसका उपयोग दाँतों का बड़ा प्रतिबिम्ब देखने के लिए करते हैं।
(ii) उत्तल दर्पण का उपयोग-स्कूटर या कार जैसे वाहनों में पार्श्व दर्पणों (साइड मिरर) में पीछे के अपेक्षाकृत अधिक क्षेत्र के वाहनों को देखने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।

 

प्रश्न 9. किस प्रकार का दर्पण वास्तविक प्रतिबिंब बना सकता है?
उत्तर-अवतल दर्पण वास्तविक प्रतिबिंब बना सकता है। class 7 science

 

प्रश्न 10. किस प्रकार का लेंस सदैव आभासी प्रतिबिंब बनाता है?
उत्तर-अवतल लेंस सदैव आभासी प्रतिबिंब बनाता । class 7 science

प्रश्न संख्या 11 से 13 में सही विकल्प का चयन कीजिए-
प्रश्न 11. बिंब से बड़े साइज़ का आभासी प्रतिबिम्ब बनाया जा सकता है?
(i) अवतल लेंस द्वारा (ii) अवतल दर्पण द्वारा
(iii) उत्तल दर्पण द्वारा (iv) समतल दर्पण द्वारा
उत्तर-(ii)

class 7 science

प्रश्न 12. डेविड अपने प्रतिबिंब को समतल दर्पण में देख रहा है। दर्पण तथा उसके प्रतिबिम्ब के बीच की दूरी 4 m है। यदि वह दर्पण की ओर 1 m चलता है, तो डेविड तथा उसके प्रतिबिम्ब के बीच की दूरी होगी-
(i) 3 m
(ii) 5 m
(iii) 6m
(iv) 8 m
उत्तर-(iii)

class 7 science

प्रश्न 13. एक कार का पश्च दृश्य दर्पण समतल दर्पण है। ड्राइवर अपनी कार को 2 m/s की चाल से ‘बैक’ करते समय पश्च दृश्य दर्पण में अपनी कार के पीछे खड़े ( पार्क किए हुए ) किसी ट्रक का प्रतिबिंब देखता है। ड्राइवर को ट्रक का प्रतिबिंब जिस चाल से अपनी ओर आता प्रतीत होगा, वह है-
(i) 1 m/s
(ii) 2m/s
(iii) 4m/s
(iv) 8 m/s
उत्तर-(iii) class 7 science

यह भी पढ़ें-

lesson plan in hindi

ncert solutions for class 7 science chapter 12 | पादप में जनन समाधान

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!