class 7th science chapter 13 solution
13. गति एवं समय समाधान
दोस्तों आज हम कक्षा 7 विज्ञान के पाठ 13 का समाधान लेकर आयें है –
पाठ का सार class 7th science chapter 13 solution
(1) किसी वस्तु द्वारा एकांक समय में तय की गई दूरी, उस वस्तु की चाल कहलाती है।
(2) कुष्ठ वस्तुओं की गति मंद होती है, जबकि कुछ की तीव्र होती है। एक ही वाहन विभिन्न समयों पर तीव्र अथवा मंद गति कर सकता है।
(3) जब किसी सरल रेखा के अनुदिश गति करने वाली वस्तु की चाल परिवर्तित होती रहती है, तो उस वस्तु की चाल. ‘असमान’ कहलाती है। इसके विपरीत किसी सरल रेखा के अनुदिश वस्तु की नियत चाल से गति ‘एकसमान गति’ कहलाती है।
(4) समय मापने की सबसे सामान्य युक्ति घड़ियाँ होती हैं। आजकल अधिकांश घड़ियों में एक या दो सेलों वाले विद्युत परिपथ होते हैं। ये घड़ियाँ ‘क्वार्ट्स घड़ियाँ’ कहलाती हैं।
(5) समय का मूल मात्रक सेकण्ड (s) होता है और चाल का मूल मात्रक मीटर प्रति सेकण्ड (m/s) होता है।
(6) आवर्ती घटनाओं का उपयोग समय मापन में करते हैं। लोलक की आवर्ती गति का उपयोग घड़ियों को बनाने में किया जाता है।
(7) जब लोलक घड़ियाँ प्रचलित नहीं थीं, तब समय मापन के लिए धूप.घड़ी, जल घड़ी, रेत घड़ी जैसी युक्तियों का उपयोग किया जाता था।
(8) चाल का मापन स्पीडोमीटर द्वारा किया जाता है। वाहन द्वारा तय की गई दूरी को पथमापी (ओडोमीटर) से मापते हैं।
(9) वस्तुओं की गति को उनके ‘दूरी-समय ग्राफ’ द्वारा दर्शा सकते हैं। दूरी-समय ग्राफ को सामान्यतया रेखाग्राफ द्वारा निरूपित किया जाता है। नियत चाल से गति करने वाली वस्तु का दूरी-समय ग्राफ एक सरल रेखा होता है।
पाठ के प्रश्न class 7th science chapter 13 solution
प्रश्न 1. एक दिन में कितने सेकंड तथा एक वर्ष में कितने घंटे होते हैं?
उत्तर-(i) एक दिन में सेकंड-
24 x 60 x 60 = 86,400 सेकंड
(ii) एक वर्ष में घंटे-365 x 24 = 8760 घंटे
प्रश्न 2. जब लोलक वाली घड़ियाँ नहीं थीं, तब समय कैसे मापा जाता था?
उत्तर-जब लोलक वाली घड़ियाँ प्रचलित नहीं थीं, तब संसार के विभिन्न भागों में समय मापन के लिए धूपघड़ी, जल-घड़ी, रेत-घड़ी जैसी युक्तियों का उपयोग किया जाता था।
प्रश्न 3. क्या कोई ऐसी युक्ति है, जो चाल मापती है?
उत्तर-हाँ, चाल को चालमापी (स्पीडोमीटर) से माप सकते हैं।
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न
प्रश्न 1. निम्नलिखित गतियों का वर्गीकरण सरल रेखा के अनुदिश, वर्तुल तथा दोलन गति में कीजिए-
(क) दौड़ते समय आपके हाथों की गति
(ख) सीधी सड़क पर गाड़ी को खींचते घोड़े की गति
(ग) ‘मैरी गो राउंड’ झूले में बच्चे की गति
(घ) ‘सी-सॉ’ झूले पर बच्चे की गति
(च) विद्युत घंटी के हथौड़े की गति
(छ) सीधे पुल पर रेलगाड़ी की गति
उत्तर-(क) दोलन गति (ख) सरल रेखा के अनुदिश गति (ग) वर्तुल गति (घ) दोलन गति (च) दोलन गति (छ) सरल रेखा के अनुदिश।
प्रश्न 2. निम्नलिखित में कौन-सा कथन सही नहीं है?
(क) समय का मूल मात्रक सेकण्ड है।
(ख) प्रत्येक वस्तु नियत चाल से गति करती है।
(ग) दो शहरों के बीच की दूरियाँ किलोमीटर में मापी जाती हैं।
(घ) किसी दिए गए लोलक का आवर्तकाल नियत नहीं होता।
(च) रलगाड़ी की चाल m/h में व्यक्त की जाती है।
उत्तर-कथन (ख), (घ) और (च)
प्रश्न 3. कोई सरल लोलक 20 दोलन पूरे करने में 32s लेता है। लोलक का आवर्तकाल क्या है?
उत्तर-
0.20 दोलन में लगा समय= 32s
1 दोलन में लगा समय =
32s/20 = 1.6 s
अत: लोलक का आवर्तकाल = 1.6s
प्रश्न 4. दो स्टेशनों के बीच की दूरी 240 km है। कोई रेलगाड़ी इस दूरी को तय करने में 4 घंटे लेती है। तो रेलगाड़ी की चाल परिकलित कीजिए।
उत्तर-
चाल =दूरी/ समय
यहाँ:- दूरी = 240 km
समय= 4 घंटे
अतः चाल =240 km/4 घंटे = 60 km/h
अतः रेलगाड़ी की चाल 60 km/h होगी।
प्रश्न 5. किसी कार के पथमापी का 08 : 30 AM पर पाठ्यांक 57321.0 km है। यदि 08 : 50 AM पर पथमापी का पाठ्यांक परिवर्तित होकर 57336.0 km हो जाता है, तो कार द्वारा चली गयी दूरी कितनी है? कार की चाल km/min में परिकलित कीजिए। इस चाल को km/h में भी व्यक्त कीजिए।
उत्तर-कार के पथमापी का 8 : 30 AM पर पाठ्यांक = 57321.0 km
पथमापी का 8:50 AM पर पाठ्यांक = 57336.0 km
(i) अतः कार द्वारा चली गई दूरी
=57336.0 km – 57321.0 km
= 15.0 km
(ii) km/min में चाल-
कार द्वारा दूरी तय करने में लिया गया समय
= 8:50 AM – 8:30 AM
20 min
अतः चाल =15km/ 20 min
= 0.75 km/min
class 7th science chapter 13 solution hindi
(iii) km/h में चाल-
1 min=1/60h
0.75km
= 0.75×60 km/h
1/60h
अत: चाल=
अतः कार की चाल = 45 km/h
प्रश्न 6. सलमा अपने घर से साइकिल पर विद्यालय पहुँचने में 15 मिनट लेती है। यदि साइकिल की चाल 2 m/s है, तो घर से विद्यालय की दूरी परिकलित कीजिए।
उत्तर-
साइकिल की चाल = 2 m/s
विद्यालय पहुंचने में लगा समय = 15 मिनट
= 15x60s = 900s.
दूरी = चाल x समय
= 2 m/s x 900s = 1800m या 1800/1000 km
अत: घर से विद्यालय की दूरी = km = 1.8 km
प्रश्न 7. निम्नलिखित स्थितियों में गति के दूरी-समय ग्राफ की आकृति दर्शाइए-
(क) नियत चाल से गति करती कार
(ख) सड़क के किनारे खड़ी कोई कार
उत्तर-
प्रश्न 8. निम्नलिखित में कौन-सा सम्बन्ध सही है?
उत्तर-(क) चाल = दूरी x समय
(ख) चाल =दूरी/समय
(ग) चाल =समय/दुरी
(घ) चाल =1/दूरी x समय
उत्तर-(ख)
प्रश्न 9. चाल का मूल मात्रक है-
(क) km/min
(ख) m/min
(ग) km/h
(घ) m/s
उत्तर-(घ)
प्रश्न 10. कोई कार 40 km/h की चाल से 15 मिनट चलती है, इसके पश्चात् वह 60 km/h की चाल से 15 मिनट चलती है।कार द्वारा तय की गई कुल दूरी होगी-
(क) 100 km
(ख) 25 km
(ग) 15 km
(घ) 10 km
उत्तर-(ख)
प्रश्न 11. मान लीजिए पाठ्यपुस्तक के चित्र 13.1 तथा चित्र 13.2 में दर्शाए गए फोटोग्राफ 10 सेकंड के अन्तराल पर खींचे गए। यदि इन फोटोग्राफों में 100 मीटर की दूरी को 1 cm द्वारा दर्शाया गया है, तो तीव्रतम कार की चाल परिकलित कीजिए।
उत्तर-फोटोग्राफ लेने में लगा समय = 10 सेकण्ड
दूरी = 100 मीटर
चाल =दूरी/समय
… तीव्रतम कार की चाल =100 मी /10 sec
= 10 m/s
प्रश्न 12. दिये गये चित्र में दो वाहनों, A तथा B की गति के दूरी-समय ग्राफ दर्शाए गए हैं। इनमें से कौन-
सा वाहन अपेक्षाकृत तीव्र गति से चल रहा है?
उत्तर-वाहन A तीव्र गति से चल रहा है।
प्रश्न 13. निम्नलिखित दूरी-समय ग्राफों में से कौन उस ट्रक की गति को दर्शाता है, जिसमें उसकी चाल नियत नहीं है?