शांति शिक्षा का अर्थ बताइये, वर्तमान समय में शांति शिक्षा की आवश्यकता

शांति शिक्षा का अर्थ, वर्तमान समय में शांति शिक्षा की आवश्यकता

meaning of peace education, need of peace education in present time

दोस्तों आज हम शांति शिक्षा का अर्थ व इसकी परिभाषाओ तथा विशेषताओं के बारे में जानेगे…

शांति शिक्षा का अर्थ (Meaning of peace education)-

शांति शिक्षा से तात्पर्य उन नियमों एवं निर्देशों से है जो समाज में शान्ति व्यवस्था को बनाये रखने में मदद करते हैं। इसमें वे सभी उपाय आते हैं जो सामाजिक व्यवस्था को विवाद व समस्या से बचाने में सहायता करते हैं। शांति शिक्षा का क्षेत्र काफी विस्तृत है। शांति शिक्षा के व्यापक क्षेत्र को स्वीकारते हुए कुछ विद्वानों ने इसकी निम्नलिखित परिभाषाएँ दी हैं– शांति शिक्षा का अर्थ

श्रीमती आर. के. शर्मा के अनुसार, शांति शिक्षा का अर्थ

“शान्ति शिक्षा का आशय एक प्रभावी आचार संहिता से है जो कि प्रत्येक व्यक्ति को सामाजिक, राजनीतिक, पर्यावरणीय एवं आध्यात्मिक आचरण का आदर्श रूप दिखाती है, जिसके आधार पर व्यक्ति मानसिक शान्ति प्राप्त करता है: तथा दूसरे लोगों की देखभाल करने में सक्षम होता है।

जेम्स पेज (Jemes Page) के अनुसार,

“शान्ति शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति विशेष का शान्ति के समर्थकों के मध्य आत्म-विश्वास उत्पन्न किया जाता है, जो कि छात्रों को युद्ध एवं सामाजिक न्याय के प्रभाव, शान्ति के मूल्यों एवं सामाजिक संरचना के आदर्श, स्वरूप का ज्ञान, सम्पूर्ण विश्व के प्रति प्रेम, शान्तिपूर्ण भविष्य का निर्माण तथा स्वयं एवं अन्य लोगों की देखभाल सम्बन्धी गतिविधियों एवं सूचनाओं को प्रदान करते हैं। शांति शिक्षा का अर्थ

इयान हैरिस एवं जॉन साइनोट (lan Harris and John Synott) के अनुसार,

“शान्ति शिक्षा का आशय शिक्षण के उन सभी प्रयासों से है जो शान्ति की इच्छा की पूर्ति करते हैं, संघर्षों को समाप्त करने के लिये अहिंसक उपाय बताते हैं तथा असमानता एवं अन्याय को उत्पन्न होने से रोकने के लिये मानव में विभिन्न कौशलों का विकास करते हैं।” शांति शिक्षा का अर्थ

प्रो. एस. के. दुबे के अनुसार,

शान्ति शिक्षा का आशय उस प्रक्रिया से है, जिसमें ज्ञान की प्राप्ति, मूल्यों, अभिवृत्तियों, कौशलों, पर्यावरणीय सन्तुलन एवं सामाजिक शान्ति का विकास सम्भव होता है जो कि एक आदर्श एवं आध्यात्मिक समाज के निर्माण का आधार होती है। यह समाज विभिन्न कलह एवं विवादों से पूर्णत: मुक्त होता है।” शांति शिक्षा का अर्थ

उपरोक्त परिभाषाओं के आधार पर शान्ति शिक्षा की निम्न विशेषताएँ प्रकट होती हैं- शांति शिक्षा का अर्थ

1.शान्ति शिक्षा का क्षेत्र बहुत व्यापक है।

2.यह मानव के सर्वांगीण विकास का आधार है

3.यह सामाजिक व्यवस्था को विवाद से बचाने में सहायता प्रदान करती है।

4.यह समाज में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में मदद करती है।

5.यह उन सभी प्रयासों का समूह है जो समाज विरोधी गतिविधियों को समाप्त करते हैं।

6.यह समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, अन्याय, असमानता, विवाद आदि को समाप्त कर शान्ति स्थापना में मदद करती है। शांति शिक्षा का अर्थ

यह भी पढ़ें-

शिक्षा पर राजनीति का प्रभाव, राजनीति पर शिक्षा का प्रभाव

All Subject Lesson plan pdf 

भारत में शिक्षा की प्रमुख बाधाएँ 

क्षेत्रीय असमानता का अर्थ कारण तथा इसको दूर करने में शिक्षा की भूमिका

विविधता का अर्थ | भारत में क्षेत्र, भाषा, जाति तथा धर्म आधारित विविधताएँ

Leave a Comment

error: Content is protected !!