koshika lesson plan in hindi | कोशिका लेसन प्लान

दोस्तों स्वागत है हमारे इस लेसन प्लान वाले ब्लॉग में जिस पर आपको सभी प्रकार के koshika lesson plan in hindi pdf class 6 7 8 9 10 के लिए  फ्री और पैड मिल जायेंगे …

यहाँ पर हम रोजाना लेसन प्लान लेकर आते है जो सभी कक्ष्याओ के लिए उपयोगी होते है

आज हम यहाँ क्लास 6,7,8,9,10 के लिए science lesson plan class 6 7 8 लेकर आये है जो प्रकरणकोशिका पर है आशा करते है की यह लेसन प्लान आपकी आवश्यकता को पूर्ण करेगा…….

ऐसे और अधिक लेसन प्लान्स के लिए आप हमे यहाँ फॉलो कर सकते है टेलीग्राम पर…

 

science lesson plan in hindi class 8

बीएड बायोलॉजी लेसन प्लान  

koshika lesson plan in hindi class 6 7 8 9 10

जीव विज्ञान पाठ योजना

 

पाठ्य योजना क्रमांक–                                                     दिनांक

कक्षा–                                                                          वर्ग

प्रकरण कोशिका                                                         कालखण्ड– प्रथम

विषय– जीव विज्ञान                                                         औसत आयु

विद्यालय

 

1.सामान्य उद्देश्य-
  1. छात्रों में जीव विज्ञान के प्रति रूचि एवं जिज्ञासा जाग्रत करना
  2. छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना
  3. छात्रों में अपेक्षित व्यवहार परिवर्तित करना
  4. छात्रों में जीव विज्ञान के विभिन्न शब्दों का ज्ञान होना

 

2.विशिष्ट उद्देश्य–                                                              छात्रों को कोशिका के बारें में विस्तृत जानकारी देना

3.शिक्षण सहायक सामग्री –                                  लपेट फलक श्यामपट्ट, कोशिका का चार्ट

4.पूर्व ज्ञान-                                                       छात्र कोशिका के बारें में आंशिक ज्ञान रखते है

 

5.प्रस्तावना –
प्रश्न सम्भावित उत्तर
1. हम कहाँ रहते है?  घर में
2. घर की दीवार किससे बनती है?  ईट,पत्थर एवं सीमेन्ट इत्यादि।
3. ईंटों को जोड़कर किसका निर्माण किया जाता है?  भवन का
4. जिस प्रकार भवनों का निर्माण ईटों से होता है, उसी प्रकार शरीर का निर्माण कौशिका से किससे होता है?  कोशिका से
5.  कोशिका किसे कहते हैं  समस्यात्मक प्रश्न

 

6.उद्देश्य कथन-

अच्छा तो बच्चों, आज हम कोशिका का विस्तारपूर्वक अध्ययन करेंगे।

 

प्रस्तुतीकरण

शिक्षण विधियाँ –       1.व्याख्यात्मक विधि   2.प्रश्नोतर विधि

विषय वस्तु का क्रमिक विकास –       

1. प्रथम अन्विति:   कोशिका के प्रकार व खोज

2.द्वितीय अन्विति:  कोशिकाओ की संख्या व आकृति

 

प्रथम अन्विति:

विषय वस्तु शिक्षक क्रिया छात्र क्रिया श्यामपट्ट कार्य

कोशिका के प्रकार –

शिक्षक कथन– कोशिका (Cell) सजीवों के शरीर की रचनात्मक और क्रियात्मक इकाई है और प्राय: स्वत: जनन की सामर्थ्य रखती है। यह विभिन्न पदार्थों का वह छोटे-से-छोटा संगठित रूप है जिसमें वे सभी क्रियाएँ होती हैं जिन्हें सामूहिक रूप से हम जीवन कहतें हैं। कोशिका दो प्रकार की होती है -1.जंतु व  2.पादप कोशका  

छात्र-छात्राओं ने कोशिका के प्रकार के बारें में समझा व ध्यानपूर्वक सुना

 

कोशिका (Cell) सजीवों के शरीर की रचनात्मक और क्रियात्मक इकाई है

विकासात्मक प्रश्न प्रश्न-1. कोशिका कितने प्रकार के होते है 2
प्रश्न-2. कोशिका के प्रकारों के नाम बताइए- जंतु व पादप
प्रश्न-3. कोशिका की खोज किस प्रकार की गई? निरुतर
कोशिका की खोज – शिक्षक कथन- रॉबर्ट हुक ने 1665 में कॉर्क के

स्लाइस का सामान्य आवर्धक यंत्र की सहायता से अध्ययन किया। उन्होंने कार्क की पतली स्लाइस ली और उसका सूक्ष्मदर्शी यंत्र की सहायता से

अध्ययन किया। उन्होंने कॉर्क की स्लाइस में अनेक कोष्ठ युक्त अथवा विभाजित बॉक्स देखे।

 

 

छात्र-छात्राओं ने कोशिका की खोज को समझा व नोट किया

 

रॉबर्ट हुक ने 1665 में कोशिका की खोज की

 

 

  सामान्यीकरण प्रश्न उत्तर  
  प्रश्न 1. कोशिका की खोज किसने की? रोबर्ट हुक
  प्रश्न 2. कोशिका का अध्ययन किसकी सहयता से किया था? सूक्ष्मदर्शी

 

द्वितीय अन्विति
विषय वस्तु शिक्षक क्रिया छात्र क्रिया श्यामपट्ट कार्य

कोशिकाओ की संख्या-

शिक्षक कथन- कोशिकाओं के विभिन्न समूह

अनेक प्रकार से कार्य करते हैं। वह जीव जिनका शरीर एक से अधिक कोशिकाओं का बना होता है, बहुकोशिक कहलाते हैं। निषेचित अंडा गुणन करता है तथा वृद्धि एवं परिवर्धन के साथ कोशिकाओं की संख्या बढ़ती जाती है। एक कोशिका जीव, जैसे कि अमीबा भोजन का अन्तर्गहण करता तथा पचाता है।

 

छात्र-छात्राओं कोशिकाओ की संख्या  के बारें में समझा व नोट किया

 

 

वह जीव जिनका शरीर एक से अधिक कोशिकाओं का बना होता है, बहुकोशिक कहलाते हैं।

विकासात्मक प्रश्न प्रश्न-1. एक कोशिकीय पूर्ण विकसित जीव कौन है अमीबा
प्रश्न-2. अमीबा का आकृति किस प्रकार की है? अनियमित
प्रश्न-3. कोशिका की आकृति कैसी होती है? निरुतर

कोशिका की आकृति-

शिक्षक कथन–  अमीबा की कोई निश्चित आकृति नहीं होती। यह अपनी आकृति बदलता रहता है। यह प्रवर्थ अमीबा की गति के समय

अथवा भोजन का अधिग्रहण करते समय बनते एवं बिगड़ते रहते हैं। मनुष्य के रक्त में पाई

जाने वाली श्वेत रक्त कोशिकाएँ (WBC) भी एक कोशिकीय संरचना का उदाहरण हैं जो अपनी आकृति बदलती रहती है। WBC एक कोशिका है, जबकि अमीबा एक पूर्ण विकसित जीव है जिसका स्वतंत्र अस्तित्व है।

 

छात्र-छात्राओं ने कोशिका की आकृति के बारें में समझा व नोट किया

 

 

मनुष्य के रक्त में पाई

जाने वाली श्वेत रक्त कोशिकाएँ (WBC) भी एक कोशिकीय संरचना का उदाहरण हैं

 

 

  सामान्यीकरण प्रश्न उत्तर  
  प्रश्न 1. अमीबा है ? एक कोशकीय
  प्रश्न 2. मनुष्य के रक्त में पाई जानी वाली कणिका है? WBC

 

पुनरावृति
प्रश्न-1   कोशिका की खोज किसने की थी?
प्रश्न-2   एक कोशिकीय जीवो के नाम लिखो?
प्रश्न-3   अमीबा किसके द्वारा गति करता है?

 

अभ्यास कार्य

प्रश्न रिक्त स्थानो की पूर्ति कीजिये
प्रश्न-1  कोशिका की खोज………..की थी?
प्रश्न-2  ……………..बहु कोशिकीय जीव का उदाहरण है ?
प्रश्न-3  कोशिका को देखा जा सकता है?

 

गृहकार्य

प्रश्न-1 कोशिका का वर्णन कीजिये ?

 

koshika lesson plan in hindi download – कोशिका पर लेसन प्लान 

 

यह भी पढ़ें  –

20 chemistry lesson plan for b.ed in hindi | 20 रसायन-विज्ञान-पाठ-योजना

20 कॉमर्स लेसन प्लान इन हिंदी

रसायन विज्ञान पाठ योजना

20 माइक्रो टीचिंग पाठ योजना साइंस

बीएड पाठ योजना हिन्दी

20 जीव विज्ञान पाठ योजना बीएड

Leave a Comment

error: Content is protected !!