ncert solutions for class 6 science Chapter 16 कचरा- संग्रहण एवं निपटान

आज हम ncert solutions for class 6 science/ एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 विज्ञान Chapter 16 कचरा- संग्रहण एवं निपटान (Hindi Medium) के बारें में बताने वाले है जो स्टूडेंट्स के लिए काफ़ी ज्यादा उपयोगी होगा …

ncert solutions for class 6 science Chapter 16 कचरा- संग्रहण एवं निपटान (Hindi Medium)

ncert solutions for class 6 science Chapter 16 कचरा- संग्रहण एवं निपटान (Hindi Medium) का पूरा समाधान निचे दिया जा रहा है।

Class: 6th
Medium: Hindi
Subject : Science
Chapter :16
Chapter 16 कचरा- संग्रहण एवं निपटान
Book : NCERT

ncert solution class 6 science pdf  (Hindi Medium)-

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 16

Q.1 निम्नलिखित के उत्तर दीजिए:
(क) लाल केंचुए किस प्रकार के कचरे को कंपोस्ट में परिवर्तित नहीं करते?
(ख) क्या आपने अपने कंपोस्ट-गड्ढे में लाल केंचुओं के अतिरिक्त किसी अन्य जीव को भी देखा है? यदि हाँ, तो उनका नाम जानने का प्रयास कीजिए। उनका चित्र भी बनाइए।
Answer.

(क) कचरा जिसमे कपड़े अथवा कांच के टुकड़े, एल्यूमीनियम आवरण, प्लास्टिक की थैलियां, नाखून, टूटे
हुए खिलौने, पुराने जूते होता है लाल केंचुए उस कचरे को कंपोस्ट में परिवर्तित नहीं करते ।
(ख) जी हाँ, कंपोस्ट-गड्ढे में लाल केंचुओं के अतिरिक्त कीड़ा जड़ी, जीवाणु, लाल बाज का कीड़ा भी देखा है।

Q.2 चर्चा कीजिए:
(क) क्या कचरे का निपटान केवल सरकार का ही उत्तरदायित्व है?
(ख) क्या कचरे के निपटान से संबंधित समस्याओं को कम करना संभव है?

Answer. (क) कचरे का निपटान हर एक नागरिक की जिम्मेदारी है, केवल सरकार की नहीं। सभी नागरिकों को ऐसी क्रिया कल्प कम कर देनी चाहिए जिससे हमारा वायुमंडल प्रदूषित होता है।
घरों, दफ्तरों, अस्पतालों आदि से बहुत कचरा उत्पन्न होता है। इन सब में कागज, प्लास्टिक, कांच आदि भी आते हैं।
इसलिए यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह इन सब कचरो को उत्पन्न करना कम करे।

(ख) जी हाँ, कचरे के निपटान से संबंधित समस्याओं को कम करना संभव है।
हम प्लास्टिक की थैलियों का कम से कम उपयोग करें। जहाँ भी संभव हो बिना किन्हीं दुष्प्रभावों के हम इन थैलियों
का पुन: उपयोग करें।
→ दुकानदारों से कागज़ के थैले उपयोग करने का आग्रह करें। खरीदारी के लिए बाज़ार जाते समय हम घर से कपड़े अथवा जूट का थेला लेकर जाएँ।
→ हम खाद्य पदार्थों के संग्रहण के लिए प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग न करें।
→ हम उपयोग के पश्चात् प्लास्टिक की थैलियों को इधर-उधर न फेंकें।
→ हम प्लास्टिक की थैलियों और अन्य प्लास्टिक की वस्तुओं को कभी भी न जलाएँ।
→ प्लास्टिक की थैलियों में न भरें और बाहर न फेंकें।
→ हम वर्मीकंपोस्टिंग का उपयोग कर रसोई के अपशिष्ट का विवेकपूर्ण निपटान करें।
→ हम कागज़ पुनः चक्रित करें।
→ हम कागज़ के दोनों ओर लिखें। रफ़ कार्य के लिए स्लेट का प्रयोग करें। अभ्यास-पुस्तिका में बिना लिखे छूटे कागज़ों को रफ़ कार्य के लिए उपयोग करें।

Q.3 (क) घर में बचे हुए भोजन का आप क्या करते हैं?
(ख) यदि आपको एवं आपके मित्रों को किसी पार्टी में प्लास्टिक की प्लेट अथवा केले के पत्ते में खाने का विकल्प दिया जाए, तो आप किसे चुनेंगे और क्यों?
Answer. (क) बचे हुए भोजन को एकत्रित करके उसका कंपोस्ट बनाया जा सकता है। कंपोस्ट की सहायता से पौधों को महत्वपूर्ण तत्व मिलते हैं जो कि विकास के लिए आवश्यकता है।
(ख) हम केले के पत्ते में खाना पसंद करेंगे क्योंकि केले का पत्ता एक हानी-रहित वस्तु है, जिससे कंपोस्टिंग के द्वारा खाद भी बनाई जा सकती। जबकि प्लास्टिक की प्लेट को कंपोस्टिंग द्वारा हानि-रहित वस्तु में नहीं बदला जा सकता।

 

Q.4 (क) विभिन्न प्रकार के कागज के टुकड़े एकत्र कीजिए। पता कीजिए कि इनमें से किसका पुन:चक्रण किया जा सकता है?
(ख) लेंस की सहायता से कागजों के उन सभी टूकड़ों का प्रेक्षण कीजिए जिन्हें आपने उपरोक्त प्रश्न के लिए एकत्र  किया था। क्या आप कागज की नई शीट एवं पुन:चक्रित कागज़ की सामग्री में कोई अंतर देखते हैं?

Answer. (क) सभी प्रकार के कागजो का पुन:चक्रण किया जा सकता है।
(ख) दोनों में अंतर पता लगा पाना बहुत ही मुश्किल है परंतु ऐसा माना जाता है कि पुनः चक्रित किया हुआ कागज खराब क्वालिटी का होता है।

Q.5 (क) पैकिंग में उपयोग होने वाली विभिन्न प्रकार की वस्तुएँ एकत्र कीजिए । इनमें से प्रत्येक का किस उद्देश्य के लिए उपयोग किया था? समूहों में चर्चा कीजिए।
(ख) एक ऐसा उदाहरण दीजिए जिसमें पैकेजिंग की मात्रा कम की जा सकती थी।
(ग) पैकेजिंग से कचरे की मात्रा किस प्रकार बढ़ जाती है, इस विषय पर एक कहानी लिखिए।

Answer. (क) — प्लास्टिक की थैली जो खाद्य पदार्थ या घरेलू वस्तुएं लेजाने के काम आती है।
कपड़े या जूट के थैले जो फल, सब्जियां लेजाने के काम आते हैं।
कागज की थैली जो किराना या खाद्य पदार्थ को पैक करने के काम आती है।
(ख) प्लास्टिक की थैलियों का इस्तेमाल पैकेजिंग के लिए कम कर देना चाहिए क्योंकि जब खाद्य पदार्थ इन थैलियों में पैक किए जाते हैं तब वह हमारी सेहत के लिए हानिकारक हो जाते है। और प्लास्टिक का पुन:र्चक्रण करना मुश्किल है तथा इसके ज्वलन से हानिकारक गैस उत्पन्न होती है।
(ग) हम बिना सोचे समझे पैकेजिंग पदार्थों को सड़क पर फेंक देते हैं इससे पैकेजिंग कचरे की मात्रा बहुत बढ़ जाती है। जैसा कि आप जानते हैं कि पैकेजिंग पदार्थों का पुन:चक्रण करना मुश्किल है, यह पैकेजिंग पदार्थ सड़क पर यूं ही पड़े रहते हैं। कभी-कभी यह गंदे नाले में चले जाते हैं और उन्ह खंड कर देते हैं जिससे और परेशानियां खड़ी जाती हैं।

 

Q.6 क्या आपके विचार में रासायनिक उर्वरक के स्थान पर अपेक्षाकृत कंपोस्ट का उपयोग उत्तम होता है?
Answer. जी हाँ, हमारे विचार में रासायनिक उर्वरक के स्थान पर अपेक्षाकृत कंपोस्ट का उपयोग उत्तम होता है ऐसा इसलिए क्योंकि कंपोस्ट, पौधे और जंतुओं के अपशिष्ट से बनता है, और आसानी से विघटित हो जाता है। यह मृदा में हानिकारक रसायन भी नहीं मिलाता। जबकि रासायनिक उर्वरक को बहुत ज्यादा उपयोग करने से मिट्टी और जल प्रदूषित होते हैं।

ncert solutions for class 6 science के सारे अध्यायों के हल यहाँ प्राप्त करे।
चैप्टर नंबर व चैप्टर का नाम-

Chapter 1 भोजन : यह कहाँ से आता है
Chapter 2 भोजन के घटक
Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक
Chapter 4 वस्तुओं के समूह बनाना
Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण
Chapter 6 हमारे चारो ओर के परिवर्तन
Chapter 7 पौधो को जानिए
Chapter 8 शरीर में गति
Chapter 9 सजीव एवं उनका परिवेश
Chapter 10 गति एवं दूरियों का मापन
Chapter 11 प्रकाश – छायाएं एवं परिवर्तन
Chapter 12 विद्युत् तथा परिपथ
Chapter 13 चुंबको द्वारा मनोरंजन
Chapter 14 जल
Chapter 15 हमारे चारो ओर वायु
Chapter 16 कचरा- संग्रहण एवं निपटान

उम्मीद है की यहाँ पर दिए गए ncert solutions for class 6 science Chapter 16 कचरा- संग्रहण एवं निपटान से आपको बहुत help हुई होगी। हम इस https://gkonlinetest.in पेज पर हमेशा यही कोशिश करते है की students को अपने मुश्किल chapter का हल प्राप्त हो  सके और exams में छात्र अच्छे से अच्छे अंक प्राप्त कर सके।

कमेन्ट बॉक्स में अपना सुझाव जरुर दे…..

||धन्यवाद ||

Oswaal NCERT & CBSE Question Bank Class 6 Science Book (For 2022 Exam)

ncert solutions class 6 sciencencert solutions for class 6 science Chapter 16 कचरा- संग्रहण एवं निपटान

यह भी पढ़ें –
Computer quiz for class 6
कंप्यूटर quiz for class 6
computer science quiz for class 6
class 6 science lesson plan in hindi
कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान ,बेसिक कंप्यूटर ज्ञान part-1
सायन विज्ञान के महत्वपूर्ण तथ्य, नियम व परिभाषाएं
One liner general science questions in hindi part-2

Leave a Comment

error: Content is protected !!