आज हम ncert solution class 6 science pdf/ एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 विज्ञान Chapter 9 सजीव एवं उनका परिवेश (Hindi Medium) के बारें में बताने वाले है जो स्टूडेंट्स के लिए काफ़ी ज्यादा उपयोगी होगा …
ncert solution class 6 science pdf Chapter 9 सजीव एवं उनका परिवेश (Hindi Medium)
ncert solution class 6 science pdf Chapter 9 सजीव एवं उनका परिवेश (Hindi Medium) का पूरा समाधान निचे दिया जा रहा है।
Class: 6th
Medium: Hindi
Subject : Science
Chapter :9
Chapter 9 सजीव एवं उनका परिवेश
Book : NCERT
ncert solution class 6 science pdf (Hindi Medium)
Q.1 आवास किसे कहते हैं?
Answer. आवास का अर्थ है वास स्थान (एक घर)। किसी सजीव का वह परिवेश जिसमें वह रहता है, उसका आवास कहलाता है। अपने भोजन, वायु, शरण स्थल एवं अन्य आवश्यकताओं के लिए जीव अपने आवास पर निर्भर रहता है। विभिन्न प्रकार के पौधे एवं जंतु एक ही आवास में संयुक्त रूप से रह सकते हैं।
Q.2 कैक्टस मरुस्थल में जीवनयापन के लिए किस प्रकार अनुकूलित है?
Answer. कैक्टस एक मरुस्थलीय पौधा है। निम्नलिखित लक्षण कैक्टस को मरुस्थल में जीवनयापन के लिए सहायता करते हैं :
मरुस्थलीय पौधे वाष्पोत्सर्जन द्वारा जल की बहुत कम मात्रा निष्कासित करते हैं।
→कैक्टस में पत्तियाँ काँटों (शूल) का रूप ले लेती हैं। इससे पत्तियों से होने वाले वाष्पोत्सर्जन में होने वाले जल ह्रास में कमी आती है।
कैक्टस का तना एक मोटी मोमी परत से ढका होता है, जिससे पौधों को जल-संरक्षण में सहायता मिलती है।
→अधिकतर मरुस्थलीय पौधों की जड़ें मिट्टी में बहुत गहराई तक चली जाती हैं।
Q.3 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :
(क) पौधे एवं जंतुओं में पाए जाने वाले विशिष्ट लक्षण जो उन्हें आवास विशेष में रहने योग्य बनाते हैं,
कहलाते हैं।
Answer. (क) अनुकूलन
(ख) स्थल पर पाए जाने वाले पौधों एवं जंतुओं के आवास को आवास कहते हैं।
Answer.(ख) स्थलीय
(ग) वे आवास जिनमें जल में रहने वाले पौधे एवं जंतु रहते हैं आवास कहलाते हैं।
Answer.(ग) जलीय
(घ) मृदा, जल एवं वायु किसी आवास के घटक हैं।
Answer. (घ) अजैव
(ङ) हमारे परिवेश में होने वाले परिवर्तन जिनके प्रति हम अनुक्रिया करते हैं, कहलाते हैं।
Answer. (ङ) उद्दीपन
Q.4 निम्नलिखित सूची में कौन-सी निर्जीव वस्तुएँ हैं?
हल, छत्रक, सिलाई मशीन, रेडियो, नाव, जलकुंभी , केंचुआ।
Answer.- निम्नलिखित सूची में यह वस्तुएँ निर्जीव हैं।
हल, छत्रक, सिलाई मशीन, रेडियो, नाव
Q.5 किसी ऐसी निर्जीव वस्तु का उदाहरण दीजिए जिसमें सजीवों के दो लक्षण दिखाई देते हैं।
Answer. उदाहरण-कार।
कार गति कर सकती है। यह एक स्थान से दूसरे स्थान तक जा सकती है।
सजीवों की तरह कार को भी ऊर्जा की आवश्यकता होती है। कार ऊर्जा के लिए ईंधन का इस्तेमाल करती है।
Q.6 निम्न में से कौन-सी निर्जीव वस्तुएँ किसी समय सजीव का अंश थी?
मक्खन , चमडा, मृदा, ऊन, बिजली का बल्ब, खाद्य-तेल, नमक, सेब, रबड़।
Answer.- निम्नलिखित निर्जीव वस्तुएँ किसी समय सजीव का अंश थी :
मक्खन, चमडा, ऊन, खाद्य-तेल, सेब, रबड़।
वस्तुएँ | स्रोत |
मक्खन | मवेशी पशु |
चमडा | पशुओं की खाल |
ऊन | भेड़ |
खाद्य-तेल | पौधों के बीज |
सेब | पौधे |
रबड़ | पौधे का लेटेक्स |
Q.7 सजीवों के विशिष्ट लक्षण सूचीबद्ध कीजिए?
Answer. सजीव वस्तुओं के कुछ सामान्य लक्षण-
-उन्हें भोजन की आवश्यकता होती है
-वे श्वसन करते हैं
– उत्सर्जन करते हैं
-पर्यावरण के प्रति अनुक्रिया करते हैं
-प्रजनन करते हैं
-वृद्धि करते हैं
-गति करते हैं
Q.8 घास के मैदानी क्षेत्रों में रहने वाले जंतुओं को अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए तीव्र गति क्यों आवश्यक है।
(संकेत-घासस्थल आवासों में छिपने के लिए वृक्षों की संख्या बहुत कम होती है।)
Answer. घासस्थल आवासों में छिपने के लिए वृक्षों की संख्या बहुत कम होती है।
शिकारी जंतु जैसे कि शेर, बाघ आदि दूसरे जंतुओं का शिकार करते शिकारी जंतु घास में बड़ी आसानी से अपने शिकार को खोज लेते हैं। इसलिए अपना अस्तित्व बचाने के लिए मैदानी क्षेत्रों में रहने वाले जंतुओं को तीव्र गति की आवश्यकता होती है। कमजोर जंतु अपनी तीव्र गति की वजह से शक्तिशाली जंतु का शिकार नहीं बनता और वहां से भाग जाता है।
ncert solution class 6 science के सारे अध्यायों के हल यहाँ प्राप्त करे।
चैप्टर नंबर व चैप्टर का नाम-
उम्मीद है की यहाँ पर दिए गए ncert solution class 6 science Chapter 9 सजीव एवं उनका परिवेश से आपको बहुत help हुई होगी। हम इस https://gkonlinetest.in पेज पर हमेशा यही कोशिश करते है की students को अपने मुश्किल chapter का हल प्राप्त हो सके और exams में छात्र अच्छे से अच्छे अंक प्राप्त कर सके।
कमेन्ट बॉक्स में अपना सुझाव जरुर दे…..
||धन्यवाद ||
Oswaal NCERT & CBSE Question Bank Class 6 Science Book (For 2022 Exam)
ncert solution class 6 science Chapter 9 सजीव एवं उनका परिवेश
READ ALSO-
computer science quiz for class 6
class 6 science lesson plan in hindi
कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान ,बेसिक कंप्यूटर ज्ञान part-1
सायन विज्ञान के महत्वपूर्ण तथ्य, नियम व परिभाषाएं
One liner general science questions in hindi part-2