हेल्लो दोस्तों…..आज chemistry lesson plan in hindi की रूपरेखा नीचे दी गई है …
B.Ed chemistry lesson plan in hindi pdf download (Lesson plan In hindi)
B.Ed chemistry lesson plan in hindi (Lesson plan pdf)- प्रिय मित्रों, इस पोस्ट में हम BTC/DELED, B.ED, M.ED के तहत B.Ed chemistry lesson plan in hindi pdf download (Complete 10 Lesson plan) for B.Ed. btc/d.el.ed, b.ed आदि के बारे में हिन्दी में विस्तार से बात करेंगे.
B.Ed chemistry lesson plan in hindi pdf
पाठ्य योजना–4 (रसायन विज्ञान पाठ योजना)
पाठ्य योजना क्रमांक– दिनांक–
कक्षा– वर्ग–
प्रकरण– पृथक्करण कालखण्ड– प्रथम
विषय– रसायन विज्ञान औसत आयु –
विद्यालय–
1.सामान्य उद्देश्य-
- छात्रों में रसायन विज्ञान के प्रति रूचि एवं जिज्ञासा जाग्रत करना
- छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना
- छात्रों में अपेक्षित व्यवहार परिवर्तित करना
- छात्रों में रसायन विज्ञान के विभिन्न शब्दों का ज्ञान होना
2.विशिष्ट उद्देश्य– छात्रों को पृथक्करण के बारें में विस्तृत जानकारी देना
3.शिक्षण सहायक सामग्री – लपेट फलक श्यामपट्ट, पृथक्करण का चार्ट
4.पूर्व ज्ञान- छात्र पृथक्करण के विषय के बारें में आंशिक ज्ञान रखते है
5.प्रस्तावना –
प्रश्न | सम्भावित उत्तर |
1. पदार्थ का सूक्ष्मतम कण क्या कहलाता है? | परमाणु |
2. एक ही प्रकार के परमाणुओं से मिलकर बने पदार्थ क्या कहलाते हैं? | तत्व |
3. दो या दो से अधिक प्रकार के परमाणुओं के निश्चित अनुपात में रासायनिक संयोग से बना पदार्थ क्या कहलाता है? | योगिक |
4. यौगिक मिलकर क्या बनाते हैं? | मिश्रण |
5. मिश्रण के तत्वों को अलग करने को क्या कहते हैं? | समस्यात्मक प्रश्न |
6.उद्देश्य कथन-
अच्छा तो बच्चो ! आज हम पृथक्करण के बारे में अयध्यन करेंगे।
प्रस्तुतीकरण-
शिक्षण विधियाँ – 1.व्याख्यात्मक विधि 2.प्रश्नोतर विधि
विषय वस्तु का क्रमिक विकास – 1. प्रथम अन्विति: पृथक्करण एवं पृथक्करण का महत्व
- द्वितीय अन्विति: पृथक्करण की विधि एवं निथारना
प्रथम अन्विति:
विषय वस्तु | शिक्षक क्रिया | छात्र क्रिया | श्यामपट्ट कार्य |
पृथक्करण – | शिक्षक कथन– हम हमारे घरों में अनाज को छलनी की सहायता से साफ करते हैं। पानी को कपड़े की सहायता से छानते हैं। चाय में चाय की पत्ती छलनी की सहायता से अलग करते हैं। इन सभी कार्यों में हम पदार्थों को छानकर अलग करते हैं।
पृथक्करण की परिभाषा-मिश्रण के अवयवों को अलग-अलग करना पृथक्करण कहलाता है। |
छात्र-छात्राओं पृथक्करण के बारें में समझा व ध्यानपूर्वक सुना |
मिश्रण के अवयवों को अलग-अलग करना पृथक्करण कहलाता है। |
विकासात्मक प्रश्न- |
प्रश्न-1. पानी को छानकर क्यों पीते हैं? | कचरे,अशुद्दियो से बचाने के लिए | |
प्रश्न-2. नमक और पानी के घोल को गर्म करते हैं, तो क्या होता है? | भाप बनकर उड़ जाता है | ||
प्रश्न-3. गेहूँ के आटे को छलनी से क्यों छाना जाता है? | निरुतर | ||
पृथक्करण का महत्व- | शिक्षक कथन– दैनिक-जीवन के विभिन्न कार्यों में तथा अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुद्ध पदार्थों का उपयोग आवश्यक होता है। पृथक्करण द्वारा-
1.अवांछित एवं हानिकारक पदार्थों : को पृथक किया जाता है। 2. मिश्रण से उपयोगी पदार्थों को प्राप्त किया जाता है। 3. पदार्थ को शुद्ध रूप में प्राप्त किया जाता है। |
छात्र-छात्राओं ने पृथक्करण के महत्व बारे में समझा व नोट किया |
अवांछित एवं हानिकारक पदार्थों : को पृथक किया जाता है। |
सामान्यीकरण प्रश्न | उत्तर | ||
प्रश्न 1.पानी को किससे छानते है ? | छलनी से | ||
प्रश्न 2.पानी को शुद रूप में प्राप्त किया जाता है ? | पृथक्करण द्वारा |
द्वितीय अन्विति-
विषय वस्तु | शिक्षक क्रिया | छात्र क्रिया | श्यामपट्ट कार्य |
पृथक्करण की विधि– |
शिक्षक कथन-
जल व रेत के मिश्रण को थोड़ी देर रखने पर रेत नीचे बैठ जाती है तथा पानी अलग हो जाता है। इस प्रकार हम जल को अलग कर लेते हैं। इस प्रक्रिया को निथारना कहते हैं। |
छात्र-छात्राओं ने पृथक्करण की विधि के बारें में समझा व नोट किया |
|
विकासात्मक प्रश्न | प्रश्न-1. दाल, चावल आदि को पकाने से पहले क्यों धोते हैं? | हलकी अशुद्धियों को दूर करने के लिए | |
प्रश्न-2. गिलास में जल व बालू रेत को घोलने पर क्या होगा? | मिश्रण बन जात है | ||
प्रश्न-3. जल व रेत के मिश्रण को थोड़ी देर रखने पर क्या होगा? | निरुतर | ||
निथारना- |
शिक्षक कथन–
प्रयोग – एक प्लास्टिक की खाली बोतल लेते है उसके पेंदे में एक छेद कर देते हैं। बोतल के मुँह पर कार्क व नली लगी होती है। इसमें जल व केरोसिन का मिश्रण भरते है। उल्टा करके कील के सहारे दीवार पर लटका देते हैं। कुछ देर रखने के पश्चात् हम देखते हैं कि- 1. नीचे की परत किसकी है? 2. ऊपर की परत किसकी है? ऐसा इसलिए होता है कि जल केरोसिन से भारी है। नली की सहायता से जल को अलग कर लेते हैं। बोतल में केरोसिन रह जाता है। इस प्रकार हम इस विधि से हल्की अशुद्धियों को दूर कर सकते हैं। |
छात्र-छात्राओं ने निथारना बारें में समझा व नोट किया |
इस विधि से हल्की अशुद्धियों को दूर कर सकते हैं। |
सामान्यीकरण प्रश्न | उत्तर | ||
प्रश्न 1. हल्की अशुद्धियों को दूर कर सकते हैं। | निथारना से | ||
प्रश्न 2. निथारना क्या है? | पृथक्करण की विधि |
पुनरावृति-
प्रश्न-1 | निथारना किसे कहते है? |
प्रश्न-2 | पृथक्करण की विधियो के बारें में लिखिए |
प्रश्न-3 | पृथक्करण का महत्व लिखये |
अभ्यास कार्य-
प्रश्न | रिक्त स्थानो की पूर्ति कीजिये |
प्रश्न-1 | …………. विधि से हल्की अशुद्धियों को दूर कर सकते हैं। |
प्रश्न-2 | …………द्वारा पदार्थ को शुद्ध रूप में प्राप्त किया जाता है। |
प्रश्न-3 | मिश्रण के अवयवों को अलग-अलग करना ………….कहलाता है। |
गृहकार्य-
प्रश्न-1 | पृथक्करण की परिभाषा लिखते हुए महत्व लिखिए- |
प्रश्न-2 | निथारना विधि को प्रयोग द्वारा समझाइए – |
यह भी देखें-
रसायन विज्ञान पाठ योजना कक्षा 6,7,8,9,10
माइक्रो टीचिंग पाठ योजना साइंस
20 रसायन विज्ञान पाठ योजना बीएड
20 जीव विज्ञान पाठ योजना बीएड | बायोलॉजी लेसन प्लान बीएड