biology lesson plan class 8 2023 | [NCERT] Biology Lesson Plan For Class 8

दोस्तों स्वागत है हमारे इस लेसन प्लान वाले ब्लॉग में जिस पर आपको सभी प्रकार के biology lesson plan class 8 for B.Ed class 6 7 8 9 10 के लिए  फ्री और पैड मिल जायेंगे …

यहाँ पर हम रोजाना लेसन प्लान लेकर आते है जो सभी कक्ष्याओ के लिए उपयोगी होते है

आज हम यहाँ क्लास 6,7,8,9,10 के लिए science lesson plan class 6 7 8 लेकर आये है जो प्रकरणउत्सर्जन की कार्यविधि  पर है आशा करते है की यह लेसन प्लान आपकी आवश्यकता को पूर्ण करेगा…….

ऐसे और अधिक लेसन प्लान्स के लिए आप हमे यहाँ फॉलो कर सकते है टेलीग्राम पर…

Hindi lesson plans for B.Ed 2023 

बायोलॉजी लेसन प्लान बीएड 

biology lesson plan class 8 in hindi 

पाठ योजना (जीव विज्ञान पाठ योजना)


पाठ्य योजना क्रमांक–                                   दिनांक

कक्षा–                                                        वर्ग

प्रकरणउत्सर्जन की कार्यविधि                       कालखण्ड– प्रथम

विषय– जीव विज्ञान                                       औसत आयु

विद्यालय


1.सामान्य उद्देश्य-

  1. छात्रों में जीव विज्ञान के प्रति रूचि एवं जिज्ञासा जाग्रत करना
  2. छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना
  3. विद्यार्थियों में अपेक्षित व्यवहार परिवर्तित करना
  4. छात्रों में जीव विज्ञान के विभिन्न शब्दों का ज्ञान होना

 

2.विशिष्ट उद्देश्य   छात्रों को उत्सर्जन की कार्यविधि के बारें में विस्तृत जानकारी देना

3.शिक्षण सहायक सामग्री –   लपेट फलक श्यामपट्ट, उत्सर्जन की कार्यविधि का चार्ट

4.पूर्व ज्ञान-    छात्र उत्सर्जन की कार्यविधि के बारें में आंशिक ज्ञान रखते है


5.प्रस्तावना –

प्रश्न

सम्भावित उत्तर

1.अनावश्यक पदार्थों को अन्य किस नाम से जानते हैं ? अनावश्यक पदार्थों को अपशिष्ट पदार्थ भी कहा जाता है।
2.अपशिष्ट पदार्थों का शरीर से बाहर निकलना क्या कहलाता है? अपशिष्ट पदार्थों का शरीर से बाहर निकलना उत्सर्जन कहलाता है।
3. यूरिया का उत्सर्जन किस अंग द्वारा होता है ? यूरिया का उत्सर्जन मनुष्य में वृक्कों द्वारा किया जाता है।
4. हानिकार पदार्थों को बाहर निकालने की क्रियाविधि को क्या कहते हैं? उत्सर्जन की क्रियाविधि कहते है
5. उत्सर्जन की क्रियाविधि के बारे में आप क्या जानते है? समस्यात्मक प्रश्न

 

6.उद्देश्य कथन-

आज हम उत्सर्जन की कार्यविधि के विषय में अध्ययन करेंगे।


प्रस्तुतीकरण

शिक्षण विधियाँ –   1.व्याख्यात्मक विधि   2.प्रश्नोतर विधि

विषय वस्तु का क्रमिक विकास –

1. प्रथम अन्विति: वृक्क की आंतिरक संरचना और कार्यविधि

2.द्वितीय अन्विति: नेफ्रोन की सरंचना और मूत्र परीक्षण

 

प्रथम अन्विति:

विषय वस्तु शिक्षक क्रिया छात्र क्रिया श्यामपट्ट कार्य

वृक्क की आंतरिक सरंचना-

शिक्षक कथन– वृक्क की आकृति सेम के बीज के समान होती है। जब इसका काट देखते हैं, तो इसकी आन्तरिक संरचना में सबसे बाहर वाला भाग कॉर्टेक्स कहलाता है तथा इसके मध्य वाले भाग को मध्यांश या मेडूला कहते हैं। मध्यांश में असंख्य सूक्ष्म नलिकाएँ होती है, जिन्हें वृक्क नलिकाएँ

अथवा नेफ्रान्स कहते हैं। नेफेन्स ही उत्सर्जन की इकाई होती है जो कि रूधिर से मूत्र को छानकर अलग करता है।

वृक्क का सम्बन्ध एक धमनी तथा एक शिरा से भी होता है। प्रत्येक वृक्क से एक-एक मूत्र वाहिनी निकलती है जो कि एक पतली नलिका के रूप में होती है।

 

 

छात्र-छात्राओं ने वृक्क की आंतरिक सरंचना को समझा व ध्यानपूर्वक सुना

 

 

वृक्क की आकृति सेम के बीज के समान होती है। जब इसका काट देखते हैं, तो इसकी आन्तरिक संरचना में सबसे बाहर वाला भाग कॉर्टेक्स कहलाता है

विकासात्मक प्रश्न प्रश्न-1.वृक्क की आन्तरिक संरचना में कितने भाग होते है ?  2 कोर्टेक्स व मेदुला
प्रश्न-2.  म्धायांश भाग में सूक्ष्म नलिकाए होती है उन्हें क्या कहते है?  नेफ्रोन
प्रश्न-3. वृक्क की कार्यविधि के बारे में आप क्या जानते है? निरुतर
वृक्क की कार्यविधि-
शिक्षक कथन– कोशिका में जब भोजन का विघटन होता है, तो अमोनिया बनती हैं और यह पदार्थ हमारे शरीर के लिए हानिकारक होता है। यकृत रूधिर की अमोनिया को कम हानिकारक पदार्थ यूरिया में बदल देता है। यह यूरिया युक्त रूधिर वृक्क में आता है। यहाँ पर उत्सर्जन की प्रमुख इकाई नेफ्रोन होती है।  

छात्र-छात्राओं ने वृक्क की कार्यविधि को समझा व नोट किया

 

यकृत रूधिर की अमोनिया को कम हानिकारक पदार्थ यूरिया में बदल देता है।

 

 

 

  सामान्यीकरण प्रश्न उत्तर  
  प्रश्न 1. अमोनिया हमारे शरीर के लिए है? हानिकारक
  प्रश्न 2. उत्सर्जन की प्रमुख इकाई होती है। नेफ्रोन

 

द्वितीय अन्विति
विषय वस्तु शिक्षक क्रिया छात्र क्रिया श्यामपट्ट कार्य
नेफ्रोन की संरचना-
शिक्षक कथन– उत्सर्जन की प्रमुख इकाई नेफ्रोन होती है। वृक्क के मध्यांश भाग में असंख्य सूक्ष्म नलिकाएँ पायी जाती हैं। यही सूक्ष्म नलिकाएँ नेफ्रोन कहलाती है। नेफ्रोन की संरचना में एक प्यालेनुमा संरचना होती है, जिसे बोमन सम्पुट कहते हैं।

इस बोमन सम्पुट के प्याले संदृश्य रचना में रूधिर नलिकाओं का गुच्छ होता है। बोमन सम्पुट में मूत्र छानने की क्रिया होती है। बोमन सम्पुट का सम्बन्ध हेनलेवेलूप से होता है।

इस प्रकार बोमन सम्पुट से मूत्र क्रमशः वृक्क नलिका, संग्राहक नलिका से मूत्र वाहिनी के द्वारा मूत्राशय में आता है व यहाँ पर एकत्रित होता है तथा समय-समय पर मूत्रद्वार द्वारा यह शरीर से बाहर निकाल दिया जाता है।

 

 

 

छात्र-छात्राओं ने नेफ्रोन की संरचना के बारें में समझा व नोट किया

 

 

 

 

 

 

नेफ्रोन की संरचना में एक प्यालेनुमा संरचना होती है, जिसे बोमन सम्पुट कहते हैं।

विकासात्मक प्रश्न प्रश्न-1.बोमन सम्पुट का सम्बन्ध किसको होता है? हेनले लूप से
प्रश्न-2. हेनलेलूप का सम्बन्धत किससे होता है? संग्रहक नलिका से
प्रश्न-3. रोग निदान में मूत्र परीक्षण किस प्रकार सहायक है ? निरुतर
रोग निदान हेतु मूत्र परिक्षण-
शिक्षक कथन– मूत्र उत्सर्जन के लिए वृक्कों का सक्रिय व स्वस्थ होना अत्यन्त आवश्यक है। मूत्र के परीक्षण से शरीर के अन्दर उत्पन्न विभिन्न रोगों का पता लगाया जाता है। मूत्र के परीक्षण से शरीर के आन्तरिक भागों के घाव, आन्तरिक स्राव, जीवाणुओं की उपस्थिति, मधुमेह आदि रोगों की जानकारी की जाती है। जिससे रोगों के निदान में सहायता मिलती है।

यही कारण है कि आजकल चिकित्सालयों में रोग निदान के लिए मूत्र का परीक्षण किया जाता है।

छात्र-छात्राओं मूत्र परीक्षण के बारें में समझा व नोट किया  

 

आजकल चिकित्सालयों में रोग निदान के लिए मूत्र का परीक्षण किया जाता है।

 

  सामान्यीकरण प्रश्न उत्तर  
  प्रश्न 1. रोगों के निदान के लिए परिक्षण करते है? मूत्र परिक्षण
  प्रश्न 2. -मूत्र परिक्षण से सहायता मिलती है ? रोग निदान में

 

पुनरावृति

प्रश्न-1 आयु के आधार पर पोधों के प्रकारों को उदाहरण सहित लिखिए-
प्रश्न-2 आरोहण के आधार पर पोधों के प्रकार लिखिए-
प्रश्न-3 आकार के आधार पर पोधों का वर्णन कीजिये-

 

अभ्यास कार्य biology lesson plan FOR class 8
प्रश्न रिक्त स्थानो की पूर्ति कीजिये
प्रश्न-1 सूक्ष्म नलिकाएँ ……..कहलाती है।
प्रश्न-2 मूत्र उत्सर्जन के लिए वृक्कों का …….. व …….. होना अत्यन्त आवश्यक है।
प्रश्न-3 चिकित्सालयों में रोग निदान के लिए ………… परीक्षण किया जाता है।

 

गृहकार्य

प्रश्न-1  बोमन सम्पुट में रुधिर व यूरिया को पृथक किया जाता है?
प्रश्न-2  नेफ्रॉन की सरंचना का सचित्र वर्णन कीजिये ?

 

b.ed biology lesson plan class 8 pdf in hindi  –उत्सर्जन की कार्यविधि पर पाठ योजना 


यह भी पढ़ें  –

20 रसायन-विज्ञान-पाठ-योजना

20 कॉमर्स लेसन प्लान इन हिंदी

22 रसायन विज्ञान पाठ योजना

20 माइक्रो टीचिंग पाठ योजना साइंस

बीएड पाठ योजना हिन्दी

20 जीव विज्ञान पाठ योजना बीएड

Leave a Comment

error: Content is protected !!