दोस्तों स्वागत है हमारे इस लेसन प्लान वाले ब्लॉग में जिस पर आपको सभी प्रकार के science Hindi lesson plans for B.Ed class 6 7 8 9 10 के लिए फ्री और पैड मिल जायेंगे …
यहाँ पर हम रोजाना लेसन प्लान लेकर आते है जो सभी कक्ष्याओ के लिए उपयोगी होते है
आज हम यहाँ क्लास 6,7,8,9,10 के लिए science lesson plan class 6 7 8 लेकर आये है जो प्रकरण– पैर की अस्थियाँ पर है आशा करते है की यह लेसन प्लान आपकी आवश्यकता को पूर्ण करेगा…….
ऐसे और अधिक लेसन प्लान्स के लिए आप हमे यहाँ फॉलो कर सकते है टेलीग्राम पर…
Hindi lesson plans for B.Ed
बायोलॉजी लेसन प्लान बीएड
Biology lesson plan in hindi class 6 7 8 9 10
पाठ योजना (जीव विज्ञान पाठ योजना)
पाठ्य योजना क्रमांक– दिनांक–
कक्षा– वर्ग–
प्रकरण– पैर की अस्थियाँ कालखण्ड– प्रथम
विषय– जीव विज्ञान औसत आयु –
विद्यालय–
1.सामान्य उद्देश्य-
- छात्रों में जीव विज्ञान के प्रति रूचि एवं जिज्ञासा जाग्रत करना
- छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना
- विद्यार्थियों में अपेक्षित व्यवहार परिवर्तित करना
- छात्रों में जीव विज्ञान के विभिन्न शब्दों का ज्ञान होना
2.विशिष्ट उद्देश्य– छात्रों को पैर की अस्थियों के बारें में विस्तृत जानकारी देना
3.शिक्षण सहायक सामग्री – लपेट फलक श्यामपट्ट, पैर की अस्थियों का चार्ट
4.पूर्व ज्ञान- छात्र पैर की अस्थियों के बारें में आंशिक ज्ञान रखते है
5.प्रस्तावना –
प्रश्न | सम्भावित उत्तर |
1. ह्यूमरस अस्थि का ऊपरी सिरा किससे जुड़ा रहता है ? | ह्यूमरस अस्थि का ऊपरी सिरा कंधे की हड्डी अंस से |
2. ह्यूमरस अस्थि का लम्बा मध्य भाग क्या कहलाता है ? | शाफ्ट |
3. रेडियो-अलना कहाँ स्थित होती है ? | कोहनी से कलाई के बीच में स्थित |
4. मेटा कार्पल्स की संख्या कितनी होती है? | 5 |
5. पैर की अस्थियों के बारे में आप क्या जानते हैं? | समस्यात्मक प्रश्न |
6.उद्देश्य कथन-
आज हम पैर की अस्थियों के अन्तर्गत फीमर, टिबिया-फिबुला, पैर के पंजे की अस्थियाँ का अध्ययन करेंगे।
प्रस्तुतीकरण
शिक्षण विधियाँ – 1.व्याख्यात्मक विधि 2.प्रश्नोतर विधि
विषय वस्तु का क्रमिक विकास –
1. प्रथम अन्विति: मनुष्य की अस्थिया एवं फीमर अस्थि
2.द्वितीय अन्विति: टिबिया फिबुला एवं पैर के पंजे की अस्थि
प्रथम अन्विति:
विषय वस्तु | शिक्षक क्रिया | छात्र क्रिया | श्यामपट्ट कार्य |
मनुष्य की हड्डीया – |
शिक्षक कथन–
मनुष्य में जन्म के समय शिशु की हड्डी लचीली व कमजोर होती है जिनकी संख्या 300 होती है जैसे -जैसे बालक बड़ा होता है हड्डीयों की संख्या कम हो जाती है बाल्यकाल में हड्डीयों की संख्या 270 होती है तथा व्यस्क मानव में कुल हड्डीयों की संख्या 206 होती है हड्डीया कैल्शियम व फस्फोरुस की बनी होती है मानव में खोपड़ी,रीढ़ की हड्डी,हाथ व पैर की हड्डी व मेखलाए मिलकर कंकाल तंत्र का निर्माण करती है |
छात्र-छात्राओं मानव में हड्डीयों को समझा व ध्यानपूर्वक सुना |
व्यस्क मानव में कुल हड्डीयों की संख्या 206 होती है
|
विकासात्मक प्रश्न | प्रश्न-1.मनुष्य में हडड्यिों की संख्या कितनी होती है? | 206 | |
प्रश्न-2. 206 हड्डियाँ मिलकर एक ढाँचा बनाती हैं, उसे क्या कहते हैं ? | कंकाल तन्त्र | ||
प्रश्न-3. फीमर अस्थि के बारे में आप क्या जानते है? | निरुतर | ||
फीमर अस्थि – |
शिक्षक कथन– फीमर अपनी जाँघ की अस्थि होती है। यह अस्थि शरीर की सबसे लम्बी व मजबूत अस्थि होती है। इसका ऊपरी सिरा कूल्हे की अस्थि से तथा निचला सिरा टिविया फिबुला
पैर की अस्थि से जुड़ता है। फीमर का निचला सिरा जब टिविया फिबुला से जुड़ता है, तो घुटने वाला जोड़ बनता है। |
छात्र-छात्राओं फीमर अस्थि को समझा व नोट किया |
यह अस्थि शरीर की सबसे लम्बी व मजबूत अस्थि होती है। |
सामान्यीकरण प्रश्न | उत्तर | ||
प्रश्न 1. जांघ में कोनसी अस्थि होती है ? | फीमर | ||
प्रश्न 2. सबसे लम्बी अस्थि का क्या नाम है ? | फीमर |
द्वितीय अन्विति
विषय वस्तु | शिक्षक क्रिया | छात्र क्रिया | श्यामपट्ट कार्य |
टिबिया फिबुला अस्थि |
शिक्षक कथन– घुटने के नीचे के पैर को छूकर अनुभव करने पर एक अस्थि का अनुभव होता है इस अस्थि को टिबिया-फिबुला अस्थि कहते हैं । इस अस्थि में अस्थियों की संख्या दो होती है। इन दो अस्थियों के नाम टिबिया व फिबुला है। इस अस्थि का ऊपरी सिरा घुटने में फीमर से तथा निचला सिरा टखने की अस्थियों से जुड़ा होता है। |
छात्र-छात्राओं टिबिया फिबुला अस्थि के बारें में समझा व नोट किया |
इन दो अस्थियों के नाम टिबिया व फिबुला है।
|
विकासात्मक प्रश्न | प्रश्न-1. टार्सल्स किस अंग की अस्थियाँ हैं ? | टखने की | |
प्रश्न-2. पैर के तलवे की अस्थियों को क्या कहते हैं ? | मेटा तार्सल्स | ||
प्रश्न-3.पैर के पंजे की अस्थियों की सरंचना के बारे में क्या जानते है ? | निरुतर | ||
पैर के पंजे अस्थियाँ- |
शिक्षक कथन– टखने में सात अस्थियाँ होती हैं। इन्हें गुल्फास्थियाँ या टार्सल्स कहते हैं। ये एड़ी का भी निर्माण करती हैं। पैर के तलवे में
पाँच पतली, लम्बी अस्थियाँ प्रपदिकाएँ (मेटा टार्सल्स) होती हैं। पैर की अगुलियों में 14 छोटी-छोटी अंगुलास्थियाँ पाई जाती हैं। कंधे की अस्थि (अंस मेखला) तथा कूल्हे की 1 अस्थि (श्रेणी मेखला) हाथ तथा पैर की अस्थियाँ जुड़ी होती हैं । ये मेखलाएँ हमारे शरीर के कंकाल-तंत्र को आधार प्रदान करती हैं। |
छात्र-छात्राओं ने पैर के पंजे अस्थियाँ के बारें में समझा व नोट किया |
पैर की अगुलियों में 14 छोटी-छोटी अंगुलास्थियाँ पाई जाती हैं। कंधे की अस्थि (अंस मेखला) तथा कूल्हे की 1 अस्थि (श्रेणी मेखला) हाथ तथा पैर की अस्थियाँ जुड़ी होती हैं । |
सामान्यीकरण प्रश्न | उत्तर | ||
प्रश्न 1. टखने में अस्थियाँ होती हैं। | 7 | ||
प्रश्न 2. पैर की अगुलियों में छोटी-छोटी अंगुलास्थियाँ पाई जाती हैं। | 14 |
पुनरावृति
प्रश्न-1 | पैर की अस्थियाँ कौन-कौनसी होती हैं? |
प्रश्न-2 | हड्डीयों से बने ढांचे को कहते हैं? |
प्रश्न-3 | टखने में कितनी अस्थि होती है ? |
अभ्यास कार्य
प्रश्न | रिक्त स्थानो की पूर्ति कीजिये |
प्रश्न-1 | ………… जाँघ की अस्थि होती है। |
प्रश्न-2 | सबसे लम्बी अस्थि ……….होती है |
प्रश्न-3 | पैर में टखने की अस्थियाँ……………होती है। |
गृहकार्य
प्रश्न-1 | पैर की अस्थियाँ फीमर टिबिया फिबुला तथा पैर के पंजे की अस्थियों का सचित्र वर्णन कीजिए? |
Hindi lesson plans for B.Ed in hindi download – पैर की अस्थियाँ पर पाठ योजना
यह भी पढ़ें –20 chemistry lesson plan for b.ed in hindi | 20 रसायन-विज्ञान-पाठ-योजना
20 माइक्रो टीचिंग पाठ योजना साइंस